लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हो रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की बैठक पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा SIR को लेकर बैठक नहीं कर रही है, बल्कि चुनाव कैसे लूटा जाए, इसकी रणनीति बनाने के लिए बैठक कर रही है. भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है, इसलिए वह दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर यूपी में मतदाता बनाने की साजिश रच सकती है.
अखिलेश यादव ने कहा कि SIR को लेकर उन्होंने पहले जो आरोप लगाए थे, वे गलत नहीं थे. इसका खुलासा खुद आयोग की जांच में हुआ था. जांच में सामने आया था कि पीलीभीत में जो हुआ, वह सबके सामने है. लखीमपुर में चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है. लखनऊ में भी गड़बड़ियां सामने आई हैं. एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर से 100 से ज्यादा फॉर्म भरे गए थे.
योगी सरकार की नीतियों पर उद्योग जगत का भरोसा, यूपी में 1,219 करोड़ का निवेश
‘वोट बढ़ाने के लिए बड़ी साजिश रच रही बीजेपी’
उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के बीच साठगांठ का सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष को मतदाता सूची से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी जा रही, जबकि मुख्यमंत्री को पता चल जाता है कि 1.27 करोड़ मतदाताओं के नाम कट गए हैं. सवाल है कि यह आंकड़ा सच है या झूठ? उन्होंने कहा कि भाजपा वोट बढ़ाने के लिए बड़ी साजिश रच रही है.
अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा की योजना है कि मतदाता वाले दिन बीजेपी बूथ कर दो सूची रखेगी. एक बूथ के बाहर होगी और अंदर होगी. दोनों सूची एक जैसी नहीं होकर अलग अलग होगी. जिसका नाम बाहर की सूची में होगा उसका बूथ के अंदर मौजूद सूची में नहीं होगा. जब कोई मतदाता वोट डालने पहुंचेगा तो उसे पता चलेगा कि सूची में उसका नाम नहीं है और उसे दूसरे बूथ पर भेज दिया जाएगा. इससे मतदाताओं को परेशान किया जा सकता है.
वोटर आईडी मेटल की बनाने की मांग
सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर वोटर आईडी कार्ड मेटल के बनवाए जाएंगे. आधार कार्ड सभी के पास है, इसलिए आधार और बायोमेट्रिक व्यवस्था को भी मतदाता सूची से जोड़ने पर विचार होना चाहिए. इससे फर्जी मतदान और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी रोकने में मदद मिलेगी.
‘अमर सिंह की बात सच निकली थी’, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अखिलेश यादव
