Headlines

‘अमर सिंह की बात सच निकली थी’, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आज के समय में कुछ भी संभव है. टेक्नोलॉजी इतनी आसान हो गई है कि कुछ भी हो सकता है.

अखिलेश यादव ने इस दौरान अमर सिंह का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भी फोन टैपिंग की बात कही थी, जो बाद में सच निकली थी. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा आज के समय में कुछ भी संभव है. आजकल टेक्नोलॉजी बहुत आसान है, कुछ भी हो सकता है. अमर सिंह जी ने भी फोन टैपिंग की बात कही थी, वो सच निकला था. 

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को कैसे पता चला कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कट गए हैं. चुनाव आयोग ने उन्हें यह जानकारी किस आधार पर दी? अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी वोटर लिस्ट में हेराफेरी की तैयारी कर रही है.

हम वोट बचाने में कामयाब हुए- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि हम वोट बचाने में कामयाब हुए, परिणाम ये हुआ कि सीएम ने नई बात कह दी. शायद किसी षडयंत्र के तहत कही कि समाज में डर फैल जाए. चुनाव आयोग ने किस तरीके से उन्हें ये जानकारी दी होगी? उन्हें कैसे पता कि इतने वोट कट गए, चुनाव आयोग ने उन्हें लगता है धमकाया है. अब वे 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट की बात नहीं करेंगे.

वहीं अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब कुछ नहीं सूझा तो कहा जाओ भैंस चराओ. जब से बीजेपी की सरकार आई भेदभाव हो रहा है. उत्तराखंड में भी भेदभाव हो रहा है, संविधान के तहत अधिकार नहीं मिला.

योगी सरकार की नीतियों पर उद्योग जगत का भरोसा, यूपी में 1,219 करोड़ का निवेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *