Headlines

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से किसे फायदा? सपा नेता अबू आजमी ने बताया


महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश बताते हुए कहा कि इस गठबंधन का मकसद उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचाना है. अबू आजमी ने कहा कि इन लोगों का स्टैंड समय-समय पर बदलता रहता है. पहले कहा जा रहा था कि इस बार यूपी का मुख्यमंत्री मुस्लिम बनेगा, लेकिन अब चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा बना दिया गया है.

उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से अपील की कि वे किसी पद के लालच में आए बिना एकजुट होकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को वोट दें. उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है और इसके लिए वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए.

संभाजीनगर: मंत्री संजय शिरसाट के आवास पर हमला, की CP को हटाने की मांग

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन को बताया बीजेपी की साजिश

अबू आजमी ने कहा, “यह सिर्फ वोट काटने और बीजेपी को यूपी चुनाव में फायदा दिलाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. यह दिल्ली से दिए इशारे पर काम कर रहे हैं. इंडी अलायंस का कोई नेता या पार्टी उनके साथ नहीं जाएगी.”

उन्होंने आगे कहा, “ओवैसी जो कल तक कहते थे कि अब्दुल सीएम बनेगा, दरी नहीं बिछाएगा, वो खुद सीएम का चेहरा चंद्रशेखर को बना दिए. इतनी जल्दी पलटी मार दिए. यूपी की जनता इनकी असलियत जानती है. झूठ का मुखौटा चेहरे से हट गया.”

अबू आजमी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस गठबंधन से समाजवादी पार्टी के वोट कट सकते हैं. उनके मुताबिक, ये लोग वक्त-वक्त पर अपना स्टैंड बदलते रहते हैं और सेक्युलर वोटों को बांटने की कोशिश की जा रही है.

मुस्लिम मतदाताओं से की अखिलेश यादव को वोट देने की अपील

उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम पद और मुस्लिम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अबू आजमी ने कहा, “मैं खुद एक मुस्लिम नेता हूं. मैं यूपी के सभी मुसलमानों से अपील करता हूं कि बिना किसी पद की लालच के एकजुट होकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को वोट करें. इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है. वोट का बंटवारा नहीं होना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “ओवैसी जो कल तक कहते थे कि अब्दुल सीएम बनेगा, दरी नहीं बिछाएगा, वो खुद सीएम का चेहरा चंद्रशेखर को बना दिए.”

इमरान मसूद के मुद्दे पर अबू आजमी ने कहा, “आज देश में और यूपी में देख लीजिए क्या हो रहा है. मस्जिद और मजारों को बचाना है तो बीजेपी की सरकार सत्ता से बाहर होनी चाहिए. मस्जिद, मजार, कब्रिस्तान, मंदिर सभी एसपी की सरकार में ही सुरक्षित रहेंगे. अखिलेश यादव की 2012-2017 की उनकी सरकार का हाल देख लीजिए. कहीं कोई तोड़फोड़ नहीं हुई.”

छठ पूजा के विरोध पर राज ठाकरे और बीजेपी को घेरा

छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक बयानबाजी पर अबू आजमी ने राज ठाकरे और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राज ठाकरे हो या वो पार्टियां जो छठ पूजा का विरोध कर रहे हैं, यह उनका असली चेहरा सामने ला रहा है. जिन पार्टियों को महाराष्ट्र की जनता ने नकारा, वो अब धर्म और भाषा के आधार पर बंटवारा कर रहे हैं. राज्य सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “पूजा करने से रोकना, स्टेशन या ट्रेन में भोजपुरी गाना बजने पर मारपीट करना, यही गुंडागर्दी है. इसलिए जनता इन्हें रिजेक्ट कर रही है. राज्य सरकार को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए.”

अबू आजमी ने कहा कि बीजेपी आज केंद्र, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सत्ता में है. लोगों को पता होना चाहिए कि बीजेपी के शासन में भी समाज के बीच इस तरह द्वेष पैदा किया जा रहा है.

एनसीपी के विलय पर जताई खुशी

एनसीपी के विलय की चर्चा पर अबू आजमी ने कहा, “एनसीपी का मर्जर होता है तो मुझे बड़ी खुशी होगी. काफी लोग पवार साहब की वजह से राजनीति में आए हैं. मुझे नहीं लगता कि पवार साहब एनडीए के साथ जाएंगे.”

सोनिया गांधी की जीवनी पर फिल्म बनाने की योजना को लेकर अबू आजमी ने कहा, “सोनिया गांधी ने अपने जीवन में बहुत त्याग किया है. उनकी किताब अच्छी है. उस पर फिल्म भी बननी चाहिए. हम उसका स्वागत करते हैं.”

परिसीमन और FCRA बिल की तैयारी को लेकर अबू आजमी ने कहा, “यह बिल पहले भी गिरा था. इस बार भी गिरना चाहिए. यह बिल देश के लिए अच्छा नहीं है. किसी भी कीमत पर पास नहीं होना चाहिए.”

छठ पूजा और भोजपुरी गानों पर बवाल, राज ठाकरे ने BJP को दी खुली चुनौती!

UCC को लेकर दी विरोध की चेतावनी

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर अबू आजमी ने कहा, “अगर मोदी सरकार या महाराष्ट्र सरकार जबरन UCC मुस्लिम पर लागू करेगी, तो यह संविधान के आर्टिकल 25 का उल्लंघन होगा. मुस्लिम इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. विरोध तो होगा.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *