Headlines

टेंडर-जमीन से जुड़े सवाल, हर आधे घंटे में मेडिकल चेकअप, आजम खान से पहले दिन 6 घंटे हुई पूछताछ


समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को चार दिन के लिए दिल्ली ईडी हेडक्वार्टर में 4 दिन की कस्टडी में रखा गया है. ईडी ने पूछताछ की सिलसिला शुरू कर दिया है. शुक्रवार को उनसे अधिकारियों ने पहले दिन करीबन 6 घंटे पूछताछ की. इस दौरान उन्हें कोर्ट के आदेशानुसार दवाईयां भी दी गईं. साथ ही लखनऊ से पहुंचे उनके वकील से मिलने की भी छूट दी गई. 

सपा के सीनियर नेता को मनी लॉन्ड्रिंग के एक नए मामले में अरेस्ट किया है. 31 अक्टूबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जब आजम रामपुर जेल से बाहर आ रहे थे, तभी जेल के गेट पर ईडी की एक टीम ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था. इसके बाद 12 नवंबर को शाम 4.30 बजे आजम खान की कस्टडी ईडी को सौंपी गई. 

पीएमएलए कोर्ट ने दी चार दिन की रिमांड

गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने ईडी को चार दिनों की रिमांड दी है. यह हिरासत 12 नवंबर शाम साढ़े चार बजे से 16 नवंबर 2026 की शाम साढ़े चार बजे तक रहेगी. अदालत से मंजूरी के बाद ईडी की टीम उन्हें दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंची. उनसे जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426.46 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग में पूछताछ की जा रही है. 

पूछताछ का पहला दिन कैसा रहा? 

पूछताछ के पहले दिन सूत्रों के हवाले से बताया कि सुबह आजम खान उठे और थोड़ी सैर की. इसके बाद हेल्थ का हवाला देकर दोबारा से रेस्ट करने चले गए. करीबन 9 बजे फिर उठे, जिसके बाद औपचारिकता शुरू हुई. यह पूछताछ दोपहर तक चली. इसके बाद उन्हें समय दिया और पूछताछ को एक घंटे बाद फिर से शुरू किया. 3 बजे के लगभग उनके वकील लखनऊ से दिल्ली उनसे मिलने पहुंचे. जहां उनकी मुलाकात हुई. ईडी ने कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उन्हें वकीलों से एक घंटे बातचीत का समय दिया गया. इसी दौरान उन्हें परिजनों की तरफ से जरूरत की दवाइयां दी गईं. यह सभी अधिकारियों को सौंपी गई. यह पूछताछ लगभग 6 घंटे चली. 

ED ने पूछे ये कड़े सवाल

ईडी ने इस संबंध में कड़े सवाल आजम खान से पूछे. उनसे पूछा गया कि जो टेंडर सरकारी ठेकेदार को दिए गए थे, किस तरह से वो पैसा डाइवर्ट करके यूनिवर्सिटी में लगा दिया गया. जमीन से जुड़े  भी सवाल पूछे गए. अब पूछताछ की यह प्रक्रिया अगले दिन भी चलेगी. पूछताछ के दौरान हर आधे घंटे में उनका मेडिकल चेकअप किया गया. इसके अगले तीन दिन भी उनकी वकीलों से एक घंटे की मुलाकात को भी मंजूरी दी गई है. इसके अलावा चार दिन की पूछताछ के बाद 16 नवंबर को अधिकारी उन्हें फिर से कोर्ट के सामने पेश करेंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *