Headlines

संजू सैमसन ने जीता फैंस का दिल, परिवार को मिला 10 साल बाद घर


भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन की चैरिटेबल फाउंडेशन की मदद से आखिरकार केरल के एक परिवार को 10 साल बाद उनके घर की चाबी मिल ही गई. घर का निर्माण कार्य लगभग 10 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन तथाकथित परिवार उम्मीद छोड़ चुका था कि घर का निर्माण कार्य कभी पूरा हो पाएगा. आखिरकार संजू सैमसन चैरिटेबल फाउंडेशन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और परिवार को नए घर की चाबी सौंपी.

11 नवंबर को संजू सैमसन के फाउंडेशन ने एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें सैमसन की मां घर की मालकिन को चाबी देती हुई दिख रही हैं. गल्फ न्यूज के अनुसार यह घर पिछले 10 साल से अपने घर के निर्माण कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रहा था. निर्माण कार्य  श्री धन्य होम्स ने किया. लाभार्थी महिला ने भारतीय क्रिकेटर की संस्था का धन्यवाद किया.

महिला ने कहा, “साढ़े 10 साल पहले हमने इस घर का निर्माण कार्य शुरू किया था. हमने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि यह कभी पूरा हो पाएगा. फिर संजू सैमसन फाउंडेशन ने हाथ बढ़ाया और घर का निर्माण कार्य पूरा किया.”

वीडियो क्लिप में घर का टूर भी किया गया, जिसमें भीतर से लेकर बाहर और छत का हिस्सा भी दिखाया गया. घर की मालकिन ने कहा, “इस कार्य के प्रति मेरी और मेरे परिवार की कृतज्ञता हमेशा रहेगी और हम इसकी ऋणी हैं.” उन्होंने भावुक होकर कहा कि आखिरकार एक दशक के बाद उन्हें एक ऐसी जगह मिली है, जिसे वो घर कह सकते हैं.

बताते चलें कि संजू सैमसन फाउंडेशन की शुरुआत साल  2023 में हुई थी. सैमसन ने चारुलता रमेश के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी. संजू सैमसन की बात करें तो साल 2026 उनके लिए अच्छा गुजरा है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेल उन्होंने टीम इंडिया को लगातार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

सैमसन आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते दिखे, जहां उन्होंने पांच पारियों में 107 रन बनाए थे. पहले मैच में अर्धशतक लगाने के अलावा सैमसन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *