- इससे शिक्षकों का मासिक वेतन ₹6,000 से ₹14,000 बढ़ेगा।
बढ़ती महंगाई के बीच अगर सैलरी में कुछ इजाफा हो जाए तो जाहिर सी बात है कि इससे कर्मचारियों को काफी लाभ हो सकता है. ऐसे में अगर आप टीचर हैं या फिर आपके घर में कोई टीचर है तो आपके लिए एक खास जानकारी है. पंजाब सरकार ने शिक्षकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. राज्य सरकार ने शिक्षकों को दीवाली का तोहफा दिया है.
बता दें कि पंजाब सरकार ने शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत पॉइंट का इजाफा किया है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर पंजाब सरकार ने राज्य के कौन से शिक्षकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है.
शिक्षकों के DA में बढ़ोतरी
बता दें कि पंजाब के 6507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद महंगाई भत्ता 221 प्रतिशत हो गया है. बड़ी बात ये है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के बाद अब शिक्षकों की सैलरी में हर महीने 6 हजार से लेकर 14 हजार रुपये तक का सीधा इजाफा होगा.
कब से लागू होंगी नई दरें?
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 7 नवंबर 2026 को 6507 कंप्यूटर टीचर्स का महंगाई भत्ता 40 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया, लेकिन इसके लागू होने की पक्की तारीख अभी तक सरकार के आधिकारिक बयान में साफ नहीं की गई है.
सभी कर्मचारी का DA 221 प्रतिशत हुआ?
इसका जवाब है नहीं. इस बढ़ोतरी का लाभ खासतौर पर 6507 कंप्यूटर शिक्षकों के लिए है. हां, इससे पहले पंजाब सरकार ने बाकी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी थी.
पहले कितना था DA?
पहले कंप्यूटर शिक्षकों का महंगाई भत्ता 181 प्रतिशत था, लेकिन अब इसमें राज्य सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है, जिससे शिक्षकों को काफी हद तक राहत मिल सकती है. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि सैलरी में बढ़ोतरी कितनी होगी ये बात उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगी. अब हर महीने मिलने वाली सैलरी में कुछ राशि बढ़कर आएगी.
सरकारी कर्मचारी की मौत पर किसे मिलेगी फैमिली पेंशन? सरकार ने बताया
