Headlines

Kerala Board: केरल बोर्ड का मार्च कैलेंडर जारी, जानें कब से शुरू होंगे SSLC और प्लस 2 एग्जाम?


Kerala Board: केरल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2027 के कक्षा 10वीं और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है. राज्य के शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने तिरुवंतपुरम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान परीक्षा तारीखों की अधिकारी घोषणा की. जारी शेड्यूल के अनुसार राज्य में सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) की परीक्षाएं 1 मार्च से 30 मार्च 2027 तक चलेगी, जबकि प्लस वन और प्लस टू की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी. इस वर्ष केरल, लक्षद्वीप और खाड़ी देशों के परीक्षा केंद्रों को मिलाकर कुल 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है. वहीं मुख्य लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ शिक्षा विभाग में प्रैक्टिकल परीक्षाओं, मॉडल एग्जाम, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, नए रजिस्ट्रेशन पोर्टल और संभावित रिजल्ट घोषित होने की समय सीमा का भी पूरा ब्यौरा जारी कर दिया है. 

कक्षा 10वीं (SSLC) की परीक्षा से जुड़ी तारीखें 

  • लिखित परीक्षा- 1 मार्च से 30 मार्च 2027 तक 
  • परीक्षा टाइम- ज्यादातर विषयों के पेपर सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि 8 मार्च 2027 को होने वाली परीक्षा दोपहर 2:00 शुरू होगी.
  • SSLC आईटी प्रैक्टिकल परीक्षाएं- 1 फरवरी से 15 फरवरी 2027 
  • मॉडल परीक्षाएं- 16 फरवरी से 20 फरवरी 2027 
  • उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन- 5 अप्रैल से 27 अप्रैल 2027 
  • संभावित रिजल्ट- मई 2027 के पहले सप्ताह में 

कितने छात्र होंगे परीक्षा में शामिल 

इन बोर्ड परीक्षा में 4.25 लाख के करीब छात्र कुल 3049 परीक्षा केंद्रों पर बैठेंगे. जिनमें लक्षद्वीप के साथ खाड़ी देशों के केंद्र शामिल है. इसके अलावा टीएचएसएलसी के लिए 46 केंद्र, हियरिंग डिसेबिलिटी छात्रों के लिए SSLC परीक्षा के लिए 29 केंद्र, श्रवण बाधित टीएचएसएलसी के लिए 2 केंद्र और एएचएसएलसी परीक्षा के लिए केरल कलामंडलम में व्यवस्था की गई है. 

ये भी पढ़ें-NLC GET Recruitment 2026: इंजीनियरिंग के 4 क्षेत्रों में भर्ती, NCL India में GET के पदों पर आवेदन शुरू

11वीं और 12वीं परीक्षा का शेड्यूल 

  • लिखित परीक्षा- 2 मार्च से 30 मार्च 2027 तक 
  • परीक्षा का समय- सामान्य दिनों की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, लेकिन 12 मार्च और 30 मार्च को होने वाले पेपर 2:00 बजे आयोजित किए जाएंगे. 
  • प्रैक्टिकल परीक्षा- 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी 2027 से शुरू होगी.
  • मॉडल परीक्षाएं- दोनों कक्षाओं की मॉडल परीक्षा 11 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक चलेगी.
  • उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन- 5 अप्रैल 2027 से शुरू होगा.
  • संभावित रिजल्ट- मई 2027 तक रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है. 

10वीं और 12वीं की परीक्षा कितने छात्र होंगे शामिल

प्लस वन और प्लस टू परीक्षा में केरल, लक्षद्वीप और खाड़ी देशों के लगभग 2000 केंद्रों पर करीब 9 लाख छात्र शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त वोकेशनल हायर सेकेंडरी के प्रथम और सेकंड ईयर की परीक्षा 389 सेंटरों पर होगी, जिनमें लगभग 53,000 हजार छात्र हिस्सा लेंगे. 

ये भी पढ़ें-Delhi University: कर्ज के बोझ से बढ़ सकती है DU की फीस? 161 करोड़ की उधारी पर काउंसिल में विरोध

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *