Headlines

Viral Video: कार से टकराई स्कूटी तो महिला ने आदमी पर बरसाए थप्पड़, वीडियो देख हैरान हुए यूजर्स


सोशल मीडिया पर रोजाना सड़क हादसे के कई वीडियो वायरल होते हैं. कुछ वीडियो में केवल हादसा दिखाई देता है तो कुछ में हादसे के बाद विवाद दिखाई देते हैं. सड़क पर होने वाले विवाद कई बार इतने बढ़ जाते हैं कि मामला बहस से आगे निकलकर मारपीट तक पहुंच जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला सड़क के बीचोंबीच एक आदमी के साथ मारपीट करती नजर आ रही है.

असल में वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि स्कूटी और टक्कर के बाद महिला ने युवक को मारना शुरु कर दिया, जबकि गलती दोनों की ही थी. महिला का गुस्सा इतना ज्यादा दिखाई देता है कि वह बार-बार आदमी पर हाथ उठाती है. आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहते हैं. हालांकि वीडियो देख पता नहीं चलता है कि गलती सच में किसकी है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

आदमी को लगातार मारती नजर आई महिला

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सड़क पर एक स्कूटी खड़ी दिखाई देती है. उसके पास एक आदमी खड़ा है, जिसने काले और सफेद रंग की धारीदार टी-शर्ट पहन रखी है. इसी दौरान एक महिला, जो गहरे रंग के कपड़ों में नजर आ रही है, उसके साथ बहस करती दिखाई देती है. देखते ही देखते महिला उस आदमी पर हाथ उठाना शुरू कर देती है. वह उसे धक्का देती है और मारती हुई नजर आती है. इस दौरान आदमी स्कूटी के पास ही मौजूद रहता है. वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भी विवाद के बीच दिखाई देता है, जो आदमी के साथ धक्का-मुक्की करता नजर आता है. घटनास्थल पर कई लोग मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: Video: चलती ट्रेन को बना दिया रसोई घर, गुजराती फैमिली की हरकत पर भड़के नेटिजन्स

वीडियो में दिखी सड़क पर लोगों की भीड़

वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि सड़क पर महिला और आदमी के बीच विवाद काफी देर तक चलता दिखाई देता है. आसपास लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. महिला बार-बार आदमी की तरफ बढ़ती है और उसके साथ मारपीट करती नजर आती है. कई बार वह युवक के बाल भी खींचती हुई नजर आती है. इस दौरान कुछ लोग दोनों के बीच मामले को शांत कराने की कोशिश करते हुए भी दिखाई देते हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी अलग-अलग राय दी है. कुछ यूजर्स महिला के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि किसी भी विवाद में मारपीट करना सही नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स ने आदमी के संयम बनाए रखने की बात कही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि युवक ने पलटकर मारपीट नहीं की, इसके लिए काफी रिसपेक्ट है. वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि क्या किसी महिला को पुरुष के साथ इस तरह मारपीट करने की छूट मिलती है?

यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन के अंदर आर्मी मैन और TTE में टिकट को लेकर हो गया लफड़ा, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *