Headlines

रणबीर और अरुण गोविल के राम में क्या है फर्क? गजेंद्र चौहान ने डायलॉग डिलीवरी पर उठाए सवाल


एक्टर और एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने फिल्म ‘रामायण’ पर अपने विचार शेयर किए हैं. उन्होंने रणबीर कपूर की डायलॉग डिलीवरी और अरुण गोविल के भगवान राम के मशहूर रोल की तुलना की.

गजेंद्र चौहान ने आईएएनएस के साथ बातचीत में अरुण गोविल के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने डायलॉग इतने शानदार तरीके से बोलते थे कि ऐसा लगता था जैसे शब्द सीधे भगवान के मुंह से निकले हों, जबकि रणबीर कपूर उन्हें एक एक्टर की तरह बोलते हैं.

गजेंद्र ने कहा, ‘भगवान के किरदार बहुत बड़ी-बड़ी बातें कहते हैं, जब किसी एक्टर के मुख से डायलॉग निकले, तो लगना चाहिए कि भगवान के मुख से संवाद हो रहा है. फिल्म रामायण में रणबीर कपूर एक एक्टर के तौर पर डायलॉग बोल रहे हैं. जब अरुण गोविल जी ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाया था, तो वह शानदार अंदाज़  के साथ बोलते थे और उन्हें सुनकर लगता था कि भगवान के मुख से शब्द निकल रहे हैं, तो यह फर्क आपको नजर आएगा.’

भगवान के किरदार पर कही बात

एक्टर का कहना है कि जब किसी एक्टर की इंडस्ट्री में उसके काम को लेकर पहले से ही छवि बनी हो, तो उसे इस तरह के किरदार नहीं देने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है और अब फिर से कहता हूं कि अगर पहले से किसी की दूसरी छवि बनी हुई है, तो उससे भगवानस से जुड़े किरदार नहीं करवाना चाहिए. क्योंकि उस व्यक्ति की पहले से ही एक छवि बनी हुई है, जिससे दर्शक जल्दी कनेक्ट नहीं कर पाते हैं.’

अरुण गोविल को आज भी मानते हैं राम

एक्टर ने आगे कहा, ‘यह मैं फिर से कह रहा हूं कि अरुण गोविल जी ने काफी साल पहले प्रभु श्री राम का रोल निभाया था और आज भी वह लोगों के लिए भगवान श्री राम हैं. रणबीर कपूर बस इस फिल्म तक श्रीराम रहेंगे, फिर जब वह अगली फिल्म करेंगे, तो उस किरदार में चले जाएंगे और उस किरदार के नाम से जाने जाएंगे. क्योंकि वे पहले से ही एक स्टार हैं, उनकी वही छवि बनी हुई है.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *