उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. दोनों तरफ से एक दूसरे पर तीखे हमले किए जा रहे हैं. इसी क्रम में यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला करते हुए सपा के पीडीए का नया मतलब बताया है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर सीधा हमला किया और कहा कि सपा अध्यक्ष समाजवाद के नाम पर परिवारवादी प्राइवेट लिमिटेड चला रहे हैं. जिसमें पार्टी के तमाम बड़े पद परिवार के लोगों को दिए जाते हैं और कार्यकर्ताओं को बस नारे लगाने और दरी बिछाने का काम दिया जाता है.
सपा पर लगाए परिवारवाद के आरोप
पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में अध्यक्ष का पद आजीवन परिवार के लिए ही आरक्षित होता है. मुख्यमंत्री पद पर भी परिवार के लोगों की दावेदारी है. सांसद पद में परिवार को लोगों को प्राथमिकता दी जाता है और विधायक पद के लिए भी परिवार के लोगों के लिए अलग से कोटा होता है. यहीं नहीं पार्टी के अंदर जितने भी बड़े और अहम पद होते हैं उन पर परिवार के लोग होते हैं या उनकी कृपा पर निर्भर होते हैं.
‘पार्टी में सारे बड़े पद परिवार के लिए’
पंकज चौधरी ने लिखा- P = परिवार की, D = ‘दरी’ बिछाने, A = आइए! समझिए कि मसीहा की तख़्ती गले में लटकाए घूम रहे लोग कैसे समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवाद प्राइवेट लिमिटेड’ चला रहे हैं?
पार्टी अध्यक्ष पद = परिवार के लिए आजीवन आरक्षित
मुख्यमंत्री पद की दावेदारी = परिवार के लिए आजीवन आरक्षित
सांसद पद = परिवार के सदस्यों के लिए प्राथमिकता
विधायक पद = परिवार के लिए विशेष कोटा
विधान परिषद = परिवार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था
संगठन के बड़े पद = परिवार की सहमति और कृपा पर निर्भर
राजनीतिक विरासत = परिवार के भीतर ही हस्तांतरित
पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका = नारे लगाइए, दरी बिछाइए और परिवार की पालकी उठाइए!’
यूपी में छठ पूजा पर 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
