विदेश से भारत घूमने आने वाले कई लोगों के मन में अक्सर यहां की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां होती हैं, लेकिन जब उनका सामना भारतीयों की ईमानदारी और मेहमाननवाजी से होता है, तो उनकी सारी सोच बदल जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी महिला का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ की ईमानदारी के कसीदे पढ़ती नजर आ रही हैं.
ब्रिटनी ग्रे-यादव नाम की इस अमेरिकी यात्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे दिल्ली एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने उनकी उम्मीदों के उलट जाकर उनके खोए हुए महंगे एयरपॉड्स (AirPods) ढूंढकर उन्हें सुरक्षित लौटा दिए.
पति ने कहा था ‘ये इंडिया है, अब नहीं मिलेंगे’, लेकिन स्टाफ ने कर दिया कमाल!
ब्रिटनी के मुताबिक, वह फ्लाइट में ही अपने एयरपॉड्स भूल गई थीं. चूंकि इससे पहले अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर उनका लैपटॉप, किंडल और वॉलेट जैसी कई कीमती चीजें खो चुकी थीं और कभी वापस नहीं मिली थीं, इसलिए उन्हें अपने एयरपॉड्स मिलने की उम्मीद सिर्फ ’50-50′ लग रही थी.
वहीं उनके पति ने तो साफ कह दिया था कि “ये इंडिया है, अब इन्हें भूल जाओ, ये वापस नहीं मिलने वाले.” लेकिन दोनों का यह अंदाजा पूरी तरह गलत साबित हुआ. दिल्ली एयरपोर्ट के स्टाफ ने न सिर्फ उनके एयरपॉड्स ढूंढे, बल्कि महज चार दिनों के भीतर उन्हें सुरक्षित वापस भी लौटा दिया. ब्रिटनी ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अब उन्हें अपने पति से फिर से नए एयरपॉड्स खरीदने की जिद नहीं करनी पड़ेगी.
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
दिल्ली एयरपोर्ट की इस ईमानदारी की कहानी इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में भारतीय स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने गर्व जताते हुए लिखा, “भाई, इसे कहते हैं असली भारत, जो लोग बाहर बैठकर हमारे देश को जज करते हैं, यह वीडियो उनके मुंह पर करारा तमाचा है.” दूसरे यूजर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, “मेरे साथ भी दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर ऐसा हो चुका है. भारतीय एयरपोर्ट का लॉस्ट एंड फाउंड स्टाफ दुनिया में सबसे बेहतरीन है.” वहीं एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “पति देव को अब समझ आ गया होगा कि यह नया भारत है, यहां मेहमानों की हर अमानत पूरी ईमानदारी से लौटाई जाती है.”
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो
