Headlines

लंदन में हलाल मीट न बेचने पर भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर बवाल, भीड़ ने किया प्रदर्शन


लंदन के एक भारतीय रेस्टोरेंट के आगे शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ. दावा किया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के सिख मालिक ने हलाल मीट बेचने से इनकार कर दिया है. इसी वजह से भीड़ ने रेस्टोरेंट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और इसे बंद करने की भी मांग की. हलाल खाने को लेकर हुए बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा.

‘द डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी लंदन में रेस्टोरेंट के सिख मालिक ने’हलाल’ खाना न परोसने का फैसला किया था. हैमरस्मिथ स्थित इस रेस्टोरेंट के बाहर उग्र प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन के कारण भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. भीड़ को रेस्टोरेंट के करीब जाने से रोकने के लिए पुलिस ने घेरा बना लिया और उन्हें रोका. वहीं रेस्टोरेंट के बाहर निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए गए.

क्या है पूरा विवाद

दरअसल रेस्टोरेंट के मालिक हरमन सिंह कपूर ने अपने रेस्टोरेंट के बाहर हलाल मीट और खाने को लेकर एक लाइन लिखवा दी. उन्होंने लिखवाया, ‘हम गर्व से हलाल नहीं बेचते’. इस स्लोगन के लिखने के बाद बवाल शुरू हो गया और सैकड़ों लोग रेस्टोरेंट के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए.

इसके साथ ही कपूर को मुसलमानों, हलाल मीट और गाजा संघर्ष से जुड़ी कथित सोशल मीडिया पोस्ट के कारण भी आलोचना का सामना करना पड़ा है. अब लोग उनके रेस्टोरेंट को बॉयकॉट करने की अपील कर रहे हैं.

रेस्टोरेंट मालिक को मिल रही धमकियां

वहीं, कपूर का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की सैकड़ों धमकियां मिली हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके रेस्टोरेंट के खिलाफ हुए प्रदर्शन की वजह से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. कपूर ने यह आरोप भी लगाया कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस से बार-बार मदद मांगने के बावजूद उन्हें कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी.

यह भी पढ़ें : Nvidia फिर जेनसन हुआंग को बनाएगा CEO? एलन मस्क ने की सिफारिश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *