महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिवंगत नेता अजित पवार की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और सुप्रिया सुले शामिल हुईं. इस दौरान कई दिग्गज नेता नदारद रहे. अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए.
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा. उन्होंने उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बने रहते हुए उपलब्ध न रहने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि कोरोना के दौरान मुख्यमंत्री के साथ संपर्क नहीं होता था, लेकिन जब भी फोन करो तो मंत्रालय में अजित दादा फोन उठाते थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में जिला परिषद कार्यालय में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया.
सीएम फडणवीस ने गृहमंत्री से जांच तेजी लाने का किया अनुरोध
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने अमित शाह से अजित पवार की विमान दुर्घटना की जांच में तेजी लाने और अंतिम रिपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अजित पवार के निधन से पैदा हुई कमी लंबे समय तक पूरी नहीं हो सकेगी.
गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि राजनीतिक बातचीत में अजित पवार हमेशा स्पष्ट और बेबाक रहे. अजित पवार दूरदर्शी, स्पष्टवादी और साहसी नेता थे, जो हमेशा जमीन से जुड़े रहे. कोविड-19 के दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री से संपर्क नहीं हो पाता था, लेकिन अजित पवार सचिवालय में फोन पर उपलब्ध रहते थे
अजित पवार के शामिल होने से स्थिर हुआ सत्तारूढ़ गठबंधन- अमित शाह
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति में अजित पवार के शामिल होने से सत्तारूढ़ गठबंधन स्थिर हुआ. बता दें कि अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी. उस समय वे महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे. उनके बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को अजित पवार की जगह फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया.
राहुल गांधी के बचाव में उतरे संजय राउत, PM मोदी के विदेशी दौरे पर उठाए सवाल
