Headlines

‘मेरे नेता पर सवाल करने लगे, तो याद रख लीजिए’, अखिलेश को AIMIM की दो टूक


उत्तर प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक गहमा-गहमी तेज हो गई है. AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा, सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, कांग्रेस और बीजेपी के साथ सब बौखलाए हुए हैं.”

उन्होंने कहा कि हमारे पास एक समीकरण है कि कैसे सत्ता को प्राप्त करके ये वंचित, पीड़ित, शोषित वर्ग के लोग मुसलमान, दलित, पिछड़े अपनी सरकार बनाकर अन्याय को समाप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? सपा चीफ को भेजी इन 181 सीटों की लिस्ट

अखिलेश यादव पर निशाना 

शादाब चौहान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगरा में पीडीए-दलित सम्मलेन पर तंज कसते हुए कहा, “वहां हमारे दलित भाइयों ने संकेत दे दिया है कि हम तुम्हारे साथ नहीं है. कार्यक्रम में कुर्सियां खाली पड़ीं थीं.  क्योंकि दलित, मुस्लिम, पीड़ित वंचित वर्ग से सामजिक परिवर्तन मोर्चे में अपना विश्वास जता चुका है और भाई चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर चुका है.”

अखिलेश यादव को गठबंधन का न्योता 

शादाब चौहान ने आगे कहा कि अखिलेश जी बौखला गए हैं और इधर-उधर की बातें करने लगे हैं. वो मेरे नेता पर सवाल करने लगे, तो याद रख लीजिए कि बीजेपी को हारने के लिए हमारे नेताओं के दरवाजे आपके लिए खुले हैं. लेकिन आप अगर जनता को गुमराह करेंगे, अगर उनको अपना सियासी गुलाम और राजनीतिक अछूत समझेंगे, तो उत्तर प्रदेश का दलित, पीड़ित, शोषित और मुसलमान आपको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. आपका राजनैतिक रूप से सफाया हो जाएगा अगर आपने सही फैसला नहीं लिया.

नाथवानी को राज्यसभा भेजने पर सवाल 

AIMIM प्रवक्ता ने अखिलेश यादव पर बीजेपी से मिली भगत का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर आपकी डोर बीजेपी के हाथ में नहीं तो आपने क्यों धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा भेजा.  आजम खान को लेकर सवाल उठाया कि जांच सिर्फ आजम खान और उनके परिवार की होती है आपकी क्यों नहीं ? 

इसके साथ ही अखिलेश यादव के अयोध्या जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, “आप अयोध्या 12 दिस्मबर को क्यों जा रहे हैं ? क्या वो भारत के संविधान पर हमला नहीं था ? क्या साबित करने के लिए जा रहे हैं. क्या प्रमाणित करने के लिए जा रहे हैं? उन्होंने कहब कि ये सिर्फ दलों का नहीं दिलों का मिलन है इसलिए सपा और भाजपा के  खेमे में जलन है.

यह भी पढ़ें: ‘सपा के सम्मेलन में दलित नाम का कोई व्यक्ति नहीं’, ब्रजेश पाठक ने किया दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *