भारत में यूं ही ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा नहीं निभाई जाती, यहां की मिट्टी और लोगों के दिलों में मेहमानों के लिए जो प्यार बसता है, वह पूरी दुनिया में मिसाल है. सोशल मीडिया पर इन दिनों गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक ऐसा ही बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी कपल चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच अहमदाबाद के एक स्थानीय बाजार में पैदल घूमता नजर आ रहा है. धूप इतनी तेज है कि दोनों गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहे हैं, तभी उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की थी.
दुकानदार ने दोस्त को भेजकर मंगाई कोल्ड ड्रिंक
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही यह विदेशी कपल बाजार में एक कपड़े की दुकान के सामने से गुजरता है, वहां खड़ा एक स्थानीय दुकानदार उन्हें बड़े प्यार से रोक लेता है. वह शख्स उनकी हालत देखकर कहता है “गर्मी बहुत है…” और तुरंत अपने एक दोस्त को पास की दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए भेज देता है.
कुछ ही पलों में ठंडी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें आती हैं और वह दुकानदार बड़े ही अपनापन के साथ कपल को थमाते हुए कहता है “आप हमारे मेहमान हैं, ठंडा पीजिए.” बिना किसी जान-पहचान और बिना किसी स्वार्थ के मिले इस प्यार और सम्मान को देखकर विदेशी कपल भावुक और हैरान रह जाता है. दोनों मुस्कुराते हुए दुकानदार को दिल से धन्यवाद कहते हैं और वहां से आगे बढ़ते हुए कैमरे पर भारत की इस अद्भुत मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ करने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो..यही है असली भारत
इंसानियत और भारतीय संस्कृति की यह खूबसूरत झलक इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है और यूजर्स कमेंट सेक्शन में अहमदाबाद के इस शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने गर्व जताते हुए लिखा, “भाई, इसे कहते हैं असली इंडिया! गुजरात और भारत के लोगों का दिल इतना बड़ा है कि वे किसी भी अजनबी को अपना परिवार बना लेते हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा, “बिना किसी लालच के इस गर्मी में किसी को ठंडा पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है. इस भाई ने पूरे देश का मान बढ़ा दिया.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, विदेशी कपल के चेहरे की खुशी बता रही है कि वे इस पल को जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे, अतिथि देवो भव: जिंदाबाद.”
यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन
