Headlines

इस वेडिंग सीजन जरूर ट्राई करें सारा अली खान का ये लहंगा, बैकलेस ब्लाउज बना देगा लुक को खास


शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. शादियों में पहनने के लिए महिलाओं के पास कई तरह के ऑप्शन होते हैं, हालांकि बेस्ट को चुनना काफी मुश्किल होता है. अगर आप इस वेडिंग सीजन में कुछ नए ऑप्शन के साथ जाना चाहती हैं तो हम आपके लिए सारा अली खान का एक लेटेस्ट लहंगा लेकर आए हैं, जिसे हाल ही में एक्ट्रेस ने बैकलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया. ये आपके लुक को काफी खास और अट्रैक्टिव बना सकता है.

सारा अली खान ने पहना बैकलेस ब्लाउज के साथ अट्रैक्टिव लहंगा

सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक बैकलेस ब्लाउज वाले लहंगे में अपनी ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है. इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘आज मैंने पजामे के बजाय ड्रामा चुना.’

सारा अली खान ने हाल ही में रंग-बिरंगे लहंगे में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं. एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर गोपी वैद्य का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन रखा था. ये भारी-भरकम नहीं बल्कि हल्का है और ये पहनने वाले की सादगी को भी मेंटेन रखता है. 

ब्लाउज दे रहा है लहंगे को आधुनिक लुक

सारा अली खान के इस लहंगे पर बारीकी के साथ वर्क किया गया है. इसमें गुलाबी, बैंगनी और हरे रंग के पैनल शामिल हैं. लहंगे के साथ-साथ बैकलेस ब्लाउज भी ध्यान खींचता है. इसकी नाजुक और पतली डोरियां इसे एक अलग लुक देती है.

हॉल्टर नेकलाइन, बारीक सजावट इसे अलग और खास बना रही है. किसी भी शादी के लिए इस तरह का बैकलेस ब्लाउज वाला लहंगा बेस्ट साबित हो सकता है. इस लहंगे की खास बात ये है कि इसे इसका ब्लाउज आधुनिक लुक में तब्दील करता है. हालांकि फिर भी ये पारंपरिक बना रहता है.

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपना डेब्यू साल 2018 की फिल्म ‘केदारनाथ’ से किया था जो हिट रही. हाल ही में सारा को फिल्म ‘उड़ता तीर’ में देखा गया. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप निकली. इसमें एक्ट्रेस के साथ आयुष्मान खुराना नजर आए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *