Headlines

Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर भड़कीं मनीष गोयल की पत्नी, पति को ‘प्रोफेसर’ कहने पर दिया करारा जवाब


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है, घर में नए-नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. बिग बॉस के घर में दोस्ती और मजाक कब तकरार में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार छोटी-सी बात भी कंटेस्टेंट्स के बीच बड़े झगड़े की वजह बन जाती है.

हाल ही में मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. अब इस विवाद में मनीष की पत्नी पूनम नरुला गोयल की एंट्री हो गई है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

काजी के ‘प्रोफेसर’ कहने पर भड़के मनीष

दरअसल, हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर ने मनीष गोयल को ‘प्रोफेसर’ कह दिया. इस पर मनीष भड़क उठे. उन्होंने काजी को ये शब्द इस्तेमाल करने से मना किया, लेकिन काजी बार-बार उन्हें इसी नाम से बुलाते रहे. इससे मनीष काफी नाराज हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. अब इस पूरे मामले पर उनकी पत्नी पूनम नरुला गोयल ने प्रतिक्रिया दी है. काजी इससे पहले भी मनीष के लिए इस शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं.

मनीष गोयल ने शेयर किया नोट

पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘मैं एक महीने से ज्यादा समय से चुप थी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी बात सामने रखूं. कल के एपिसोड के बाद मैं विस्तार से बात करूंगी, लेकिन अभी के लिए मैं चाहती हूं कि लोग समझें कि मनीष ‘प्रोफेसर’ शब्द पर इस तरह रिएक्ट क्यों करते हैं.’

मनीष गोयल की पत्नी ने क्या कहा?

उन्होंने आगे लिखा, ‘जब से मनीष घर में आए हैं, काजी लगातार उन्हें ‘ज्ञानी बाबा’ और ‘प्रोफेसर’ जैसे नामों से चिढ़ा रहे हैं. शुरुआत में ये काजी का एक प्रैंक था, जिसमें बाकी घरवाले भी शामिल हो गए थे. मनीष को इसके बारे में कुछ पता नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि, काजी ने इस बात को आगे बढ़ाया और ताने मारने शुरू कर दिए. वो मनीष की उम्र को लेकर भी उन्हें शर्मिंदा करने लगे. जब मनीष ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो काजी ने कैमरे पर कहा कि वो मनीष को रुला देंगे और ऐसा करना बंद नहीं करेंगे. यही वजह है कि मनीष ‘प्रोफेसर’ शब्द पर इस तरह प्रतिक्रिया देते हैं.’

पूनम ने पति का किया बचाव

पूनम ने मनीष गोयल की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मेरे पति कभी काजी के पास लड़ाई करने नहीं जाते. उन्हें स्क्रीन टाइम की परवाह नहीं है. अगर ऐसा होता तो वो सिर्फ फुटेज के लिए चीजें करते, लेकिन वो ऐसा नहीं करते. वो भावुक इंसान हैं, कभी-कभी ड्रामेटिक हो जाते हैं और कड़े शब्दों में बात करते हैं. वो 70 के दशक में पैदा हुए एक नॉर्थ इंडियन आदमी हैं और यही उनकी पर्सनैलिटी है. सिर्फ इसलिए कि यंग जनरेशन उनके बोलने या रिएक्ट करने के तरीके से खुद को जोड़ नहीं पाती, इसका मतलब यह नहीं कि वो नाटक कर रहे हैं.’

‘काजी के सपोर्ट में इतने अंधे मत हो जाइए कि दूसरी तरफ की बात ही नजरअंदाज कर दें’

काजी के व्यवहार पर बात करते हुए पूनम ने आगे लिखा, ‘मनीष सच में एक अच्छे फैमिली मैन हैं, लेकिन जब कोई उन्हें लगातार इस तरह चिढ़ाएगा, उम्र को लेकर ताने मारेगा या उनके आसपास गंदे जोक्स करेगा, तो वो रिएक्ट करेंगे ही. आप काजी को पसंद कर सकते हैं, लेकिन उनके सपोर्ट में इतने अंधे मत हो जाइए कि दूसरी तरफ की बात ही नजरअंदाज कर दें. अगर मनीष को एलिमिनेशन की परवाह होती, तो वो काजी के लिए अपनी लाइफलाइन कुर्बान नहीं करते. 2026 में अगर लोग एक सीधे-सादे और सच में अच्छे 51 साल के आदमी को सिर्फ इसलिए स्वीकार नहीं कर सकते कि वो उछल-कूद नहीं करता, गाली नहीं देता या हर तरह की बेवकूफी में शामिल नहीं होता, तो ये निराशाजनक और बचकाना है.’

‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं…’

आखिर में उन्होंने लिखा, ‘मनीष असल जिंदगी में भी ऐसे ही बात करते हैं. उन्हें अपनी भाषा और शुद्ध हिंदी से प्यार है और उन्हें इस पर गर्व है. वो एक एक्टर हैं और हमें उन पर गर्व है. लेकिन कभी-कभी एडिटेड फुटेज से आगे बढ़कर भी देखना चाहिए और इंसान की आंखों में देखकर समझना चाहिए कि वो सच में दुखी है या सिर्फ एक्टिंग कर रहा है. ये देखकर निराशा होती है कि लोग आज किस चीज को सपोर्ट कर रहे हैं. लेकिन हम एक परिवार के तौर पर हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे. ओम, पूनम नरुला गोयल, बहुत सारा प्यार, मन्नू. महादेव तुम्हारे साथ हैं.’

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?

‘बिग बॉस 20’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा और तनाव भी देखने को मिल रहा है. दर्शक इस शो को ओटीटी और टेलीविजन दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रोजाना रात 9 बजे स्ट्रीम किया जाता है. वहीं, टीवी पर कलर्स चैनल पर इसका टेलीकास्ट रात 10:30 बजे होता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *