Headlines

टिहरी गढ़वाल: गूलर बाजार के पास खाई में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, करीब 25 घायल


उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज (मंगलवार, 17 नवंबर) की सुबह गूलर बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई. सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया. इस हादसे में 8 लोगों के मौत की खबर है. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया गया कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, एम्स में भर्ती कराए गए घायलों में से भी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ. हादसे की गंभीरता को देखते हुए कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देशों के अनुसार SDRF की अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस बल मौके पर मौजूद रही और SDRF तथा पुलिस के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखा. अभी तक सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ ने किया जनगणना 2027 के दूसरे चरण का शुभारंभ

बस में करीब 35 लोग थे सवार

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, गूलर बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में गिर गई. सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा रेस्क्यू कार्य शुरू किया. प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बस में लगभग 30-35 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से लगभग 20 व्यक्तियों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है. घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार SDRF की अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल हेतु रवाना की गई हैं. मौके पर पुलिस बल मौजूद है तथा SDRF एवं पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.

सीएम धामी ने जताया शोक

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है. सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र के अंतर्गत गूलर में और टिहरी जिले के डोगा पट्टी क्षेत्र के बांसकाताल में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों की जान जाने की खबर अत्यंत दुखद है. मैं उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. मैं इन दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि घायलों को उचित चिकित्सा उपचार मिले और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए.”

यह भी पढ़ें: CM योगी के गढ़ में निकलेगा अखिलेश यादव का PDA रथ, चुनावी अभियान को देंगे धार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *