परिवार के किसी सदस्य के साथ गलत होता है तो उसका दर्द पूरे परिवार को होता है. खासकर जब बात माता-पिता की हो, तो बच्चे उनके साथ हुई किसी भी घटना को आसानी से बर्दाश्त नहीं कर पाते. कई बार यही गुस्सा इंसान को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर देता है, जिसका परिणाम बाद में उसके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सामने आया है, जहां पिता के साथ हुई मारपीट से नाराज दो बेटियों ने एक डोसा दुकानदार की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां दोनों बेटियां दुकान पर पहुंचती हुई दिखाई देती है. देखते ही देखते एक बेटी दुकान पर रखा सारा सामान नीचे फेंकने लगती है. दुकान के आसपास भीड़ जमा हो जाती है और कई लोग उन्हें रोकने के लिए आ जाते हैं.
पिता को पीटने का था आरोप
सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला वाराणसी के महमूरगंज इलाके का बताया जा रहा है. यहां एक मशहूर डोसा दुकानदार और उसके कर्मचारियों पर दो लड़कियों के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. बताया गया है कि 4 नवंबर को दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने मिलकर लड़कियों के पिता की बुरी तरह पिटाई कर दी थी. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी. पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार भेलूपुर थाने में डोसा दुकानदार और उसके कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था. हालांकि परिवार का आरोप था कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद करीब डेढ़ सप्ताह तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
दुकान पर पहुंचकर बेटियों ने निकाला गुस्सा
पिता के साथ हुई मारपीट और पुलिस कार्रवाई में देरी से दोनों बेटियां काफी नाराज थीं. इसी नाराजगी के चलते वे उस डोसा दुकानदार की दुकान पर पहुंच गईं, जिस पर उनके पिता के साथ मारपीट करने का आरोप था. दोनों लड़कियों ने दुकान पर पहुंचते ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया और दुकानदार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. ऐसा करना केवल अपने पिता के साथ हुई घटना को लेकर विरोध जताना था. इस दौरान दुकान पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों के साथ उनकी बहस भी होने लगी.
पापा का अपमान,बेटियां थी परेशान.. वाराणसी महमूरगंज क्षेत्र,मशहूर डोसा वाले के यहां दो लड़कियों ने अपने पापा से हुई मारपीट का गुस्सा इजहार करने पहुंची। दरअसल डोसा वालो ने मिलकर बेटियों के पापा को 4 नवबंर को खूब मारा. इस मामले में भेलूपुर थाना में डोसा वाले और उनके कर्मचारियों के खिलाफ 109 के तहत मुकदमा दर्ज लेकिन डोसा वाले कि पहुंच ऊपर तक होने के चक्कर में डेढ़ हफ्ते तक कोई कार्रवाई नही। इसी बात से खफा बेटियों ने डोसे वाले के दुकान पर जाकर वीडियो बना गुस्से का इजहार करना शुरू किया। इधर डोसे वाले के कर्मचारियों ने भी गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगा वीडियो बनाया जिससे बेटियां गुस्से में बेकाबू हो गई और दुकान में तोड़फोड़ कर डाला। यह स्थिति बेहद संवेदनशील और पीड़ादायक है। जब किसी परिवार के मुखिया पर जानलेवा हमला हो और हफ्तों तक कोई कार्रवाई न दिखे, तो परिवार के भीतर हताशा, बेबसी और गुस्सा पनपना स्वाभाविक है।हालांकि कानून के दायरे में रहकर उठाया गया कदम ही केस को मजबूत रखता है, क्योंकि गलत या उग्र तरीका कई बार खुद पीड़ित परिवार के खिलाफ़ चला जाता है। यदि आपके मामले में पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती है तो कई अन्य तरीके हैं जिससे अपनी बातों को आप पहुंच सकते हैं यह तरीका सही नहीं था बाकी बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो हम यही दुआ करते हैं.
— Tushar Rai (@tusharcrai) November 16, 2026
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘दो दिन पहले खरीदी थी नई वॉशिंग मशीन, एक दीये ने कर दी राख, वीडियो वायरल
गुस्से में दुकान का सामान किया अस्त-व्यस्त
मामला उस समय और बिगड़ गया, जब दुकानदार के कर्मचारियों ने भी एक वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस वीडियो में कर्मचारियों ने लड़कियों पर रंगदारी मांगने यानी प्रोटेक्शन मनी की मांग करने का आरोप लगाया. कर्मचारियों की तरफ से लगाए गए इन आरोपों के बाद लड़कियां और ज्यादा भड़क गईं. गुस्से में आई लड़कियों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी. दुकान में रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसके सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
यूजर्स कर रहे सपोर्ट
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स लड़कियों के सपोर्ट में उतरे हैं. वहीं कुछ यूजर्स लड़कियों के सपोर्ट में तो है, लेकिन उनका मानना है कि तरीका गलत है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि लड़की ने अच्छा काम किया, ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि मुझे अब लड़कियों के चिंता हो रही है. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि सही किया बेटियों ने, सजा से ज्यादा बदला जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: पोते को पीछे बैठा दादी ने दौड़ाई बुलेट, दिल लूट लेगा यह वायरल वीडियो
