Headlines

कुलगाम हमला: आतंकी उमर का CCTV वीडियो आया सामने, लश्कर कमांडर लतीफ की तलाश जारी


जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने सोमवार को आतंकी उमर निसार डार को मार गिराया. बीते दिनों कुलगाम के नौपुरा मीर बाजार में हुए आतंकी हमले से पहले का उमर का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिससे आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों का पता चला है. अधिकारियों के मुताबिक मारे गए उमर निसार डार की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार ने पहले ही दर्ज कराई थी.

सीसीटीवी फुटेज ने दोनों की गतिविधियों का राज खोल दिया है. उमर हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था और वो लश्कर कमांडर लतीफ अहमद भट का साथी था. उसके पास से एक AK47 भी बरामद की गई है. सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान मुठभेड़ में उमर निसार डार की मौत हो गई, जो एक स्थानीय आतंकी था. 

लतीफ भट का साथी था उमर
उमर निसार डार कुलगाम नवपुरा सीआरपीएफ हमले में शामिल आतंकी लतीफ भट का साथी था. 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के नौपुरा मीर बाजार में हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी. इस हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हुए थे. 

11 नवंबर को किया था हमला
उमर निसार डार ने 10 नवंबर को लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की थी, ताकि वह सुरक्षा बलों पर हमले के लिए टारगेट तय कर सकें और योजना बना सकें. 11 नवंबर को उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर हमला किया और फिर वहां से भाग गए.

10 और 11 नवंबर के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने पाया कि उमर निसार डार और लश्कर कमांडर लतीफ भट उन जगहों पर लगे कई CCTV कैमरों में कैद हुए थे. फुटेज में उनकी गतिविधियां दिखाई दीं. पहले रेकी करते हुए और फिर अखरान हमले के बाद वहां से भागते हुए नजर आए. सुरक्षा बलों ने सोमवार को लारू में उमर निसार डार और लतीफ भट को घेर लिया. मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया, जबकि लश्कर कमांडर लतीफ भट भाग निकला.

ये भी पढ़ें
 
‘मैंने गर्लफ्रेंड से कहा कि…’, सोनिया गांधी की किताब की लॉन्चिंग में राहुल गांधी ने सुनाया भावुक किस्सा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *