Headlines

Viral Video: सड़क किनारे फूड वैन पर पहुंचे किंग चार्ल्स, बताई अपनी फेवरेट डिश


दुनिया के सबसे शाही परिवारों में शुमार ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के पास यूं तो एक से बढ़कर एक लजीज और महंगे पकवानों का खजाना रहता है, लेकिन जब बात स्ट्रीट फूड की आई, तो उनकी सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया. राज्याभिषेक के बाद लंकाशायर के अपने पहले दौरे के दौरान किंग चार्ल्स इंग्लैंड के प्रेस्टन (Preston) शहर में एक बेहद मशहूर और वायरल स्ट्रीट फूड वैन पर जा पहुंचे.

यह फूड वैन ‘स्पड ब्रदर्स’ (Spud Bros) नाम से जानी जाती है, जिसे दो भाई जैकब और हार्ले नेल्सन चलाते हैं. जैकेट पोटैटो बेचने वाले इन दोनों भाइयों के टिकटॉक पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और सोशल मीडिया पर इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

आलू की किस्म पर की चर्चा, फुटबॉल टीम के हाल पर खूब लगे ठहाके

किंग चार्ल्स के स्वागत के लिए दोनों भाइयों ने खास तौर पर एक ‘रॉयल स्पड’ तैयार किया था. खाने की बात शुरू होने से पहले उन्होंने किंग को ऊन से बना एक छोटा सा खिलौना आलू भेंट किया, जिसे ‘पॉजिटिव पोटैटो’ कहा जाता है और जिस पर लिखा था, एक समय में एक आलू के जरिए दूसरों की मदद करना.

खुद बताई अपनी पसंदीदा टॉपिंग

इसके बाद जब जैकब ने किंग से पूछा कि क्या उन्हें जैकेट पोटैटो पसंद है और उनकी फेवरेट टॉपिंग क्या है, तो किंग चार्ल्स पहले तो मुस्कुराए और फिर चीज और बीन्स के सुझाव पर तुरंत हामी भरते हुए बोले कि चीज और बीन्स एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है. इस दौरान किंग ने एक आम ग्राहक की तरह आलू की किस्म और उसके कुरकुरेपन के बारे में भी दिलचस्पी दिखाई.

नेल्सन भाइयों ने उन्हें बताया कि वे प्रेस्टन के ही स्थानीय मक्खन और चीज का इस्तेमाल करते हैं. बातचीत के दौरान जब भाइयों ने किंग को अपनी स्थानीय फुटबॉल टीम का एक तोहफा दिया और किंग ने टीम का प्रदर्शन पूछा, तो एक भाई ने मजाकिया लहजे में कहा कि टीम बहुत अच्छा नहीं कर रही है, इसलिए इस बारे में बात ही न करें. यह सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा.

यह भी पढ़ें: AI Pandit Viral Video: AI वाले पंडित जी ने कराई पूजा, पढ़े मंत्र कराया आचमन; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, लोगों ने की सादगी की तारीफ

स्पड ब्रदर्स ने इंस्टाग्राम पर इस शाही मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे अपने लिए बहुत बड़ा सम्मान बताया है. 1955 से चले आ रहे अपने पारिवारिक बिजनेस को इस मुकाम तक पहुंचाने पर दोनों भाई बेहद भावुक नजर आए, वहीं इंटरनेट पर लोग किंग चार्ल्स के इस देसी और सहज अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं:

एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “दुनिया के सबसे ताकतवर राजाओं में से एक होने के बावजूद एक आम स्ट्रीट फूड वैन पर रुकना और चीज-बीन्स को अपना फेवरेट बताना वाकई दिल जीतने वाला पल है.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “स्पड ब्रदर्स की मेहनत रंग लाई है. 1955 से शुरू हुए एक छोटे से परिवार के काम को आज खुद ब्रिटेन के राजा का आशीर्वाद मिल गया.”

वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट किया, “फुटबॉल टीम वाली बात पर भाई ने जिस तरह से जवाब दिया, वह इस पूरी मुलाकात का सबसे मजेदार हिस्सा था.”

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़ीं पापा की परियां, कपड़े फाड़े बाल नोचे, जमकर हुआ दे दनादन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *