चीन के शेन्जेन में तीन महाशक्तियों के मिलन की चर्चा के बीच एक ऐसी फुटेज सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है. APEC यानी एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एस्केलेटर पर मदद करते हुए देखा गया.
व्हाइट हाउस ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एस्केलेटर की ओर बढ़ते हैं, तो अमेरिकी राष्ट्रपति उनकी मदद करते हैं.
व्हाइट हाउस ने शेयर किया वीडियो
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि अगर आपने नही देखा हो. एपीईसी शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप ने एस्केलेटर पर राष्ट्रपति शी की मदद की.
ICYMI: @POTUS helps President Xi on the escalator at the APEC Summit. https://t.co/91TnSkEuET
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) November 19, 2026
यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब शिखर सम्मेलन में ट्रंप, शी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हाई लेवल मीटिंग का दौर जारी है. इन मीटिंग का एजेंडा एटमिक हथियारों पर कंट्रोल, यूक्रेन और ईरान में चल रहे वॉर और बिजनेस से जुड़े अहम मुद्दे शामिल हैं.
ट्रंप की पुतिन-शी से अलग-अलग मुलाकात
इस ट्राइलेटरल टॉक (त्रिपक्षीय संंवाद) से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शी, पुतिन के साथ अलग अलग मीटिंग भी की हैं. शी के साथ अपनी मीटिंग के दौरान ट्रंप ने दोनों देशों के रिश्तों की तारीफ की. कहा है कि वह चीन से अमेरिकी कृषि उत्पादों की और अधिक खरीदारी करने की अपील करेंगे. ट्रंप ने कहा है कि मैं आपसे हमारे किसानों के लिए कुछ और करने के लिए कहूंगा.
चीनी राष्ट्रपति ने अमेरिका से रिश्तों के स्थिर करार दिया है. शी ने कहा है कि आपने जो कोशिश की है, वे सबके सामने हैं. इतिहास में दर्ज किए जाएंगे.
ट्रंप ने पुतिन से भी मुलाकात की है. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति को अपना फ्रेंड बताया है. साथ ही कहा है कि इस बार बहुत कुछ अच्छा निकल सकता हैं या कम से कम इसकी शुरुआत तो हो ही सकती है.
यह मीटिंग ऐसे वक्त हो रही है, जब यूक्रेन और ईरान में युद्ध, परमाणु हथियारों, व्यापार और एआई को लेकर टेंशन बरकरार है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन महाशक्तियों के मिलन से किसी तरह के उम्मीद न रखें.
