उत्तर प्रदेश में हर साल लाखों छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा देते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो पूरे राज्य में टॉप कर पाते हैं. इस बार भी रिजल्ट आते ही टॉपर की मार्कशीट ने सोशल मीडिया से लेकर स्कूलों तक चर्चा का माहौल बना दिया है. छात्र-छात्राएं रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट को up10.abplive.com और up12.abplive.com पर भी देखा जा सकता है.
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार कशिश वर्मा ने टॉप किया है. वह बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, सीतापुर की छात्रा हैं. कशिश वर्मा का रोल नंबर 1260938803 है और उनकी मार्कशीट के अनुसार उन्होंने लगभग हर विषय में बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं. सभी विषयों में उनका ग्रेड A1 रहा.
यूपी बोर्ड हाई स्कूल की टॉपर कशिश वर्मा ने एबीपी लाइव से खास बातचीत में अपनी सफलता की कहानी साझा की. सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार की छात्रा कशिश एक साधारण परिवार से आती हैं,जहां उनके पिता किसान हैं और माता गृहिणी हैं.उनके माता-पिता का सपना है कि उनकी बेटी बड़ी होकर एक शिक्षिका बने, और कशिश भी इस सपने को पूरा करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके स्कूल के शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने पढ़ाई में हर कदम पर उनका साथ दिया.
कितने आए मार्क्स?
हिंदी में कशिश ने 68 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल मिलाकर कुल 98 अंक हासिल किए. अंग्रेजी में 65 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल के साथ 95 अंक प्राप्त किए. गणित में 69 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल जोड़कर 99 अंक मिले. विज्ञान में भी 69 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल के साथ 99 अंक हासिल किए. सामाजिक विज्ञान में 69 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल मिलाकर 99 अंक प्राप्त हुए.
ये भी हैं लिस्ट में
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में छात्रों ने शानदार नतीजे दिए हैं. इस बार कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा ने 97.83% अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया.
UP Board High School Result 2026 Live
UP Board Intermediate Result 2026 Live
इतने नंबर जरूरी
हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. यदि कोई छात्र कुछ अंकों से पीछे रह जाता है, तो खास परिस्थितियों में बोर्ड की ओर से ग्रेस मार्क्स भी दिए जा सकते हैं. एक या दो विषय में कम नंबर आने पर घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों को बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर देता है.
कैसे करें नतीजे चेक?
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरें.
- जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में कितने छात्र हुए पास? जानें इस बार का पासिंग परसेंटेज
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
