Headlines

तेजस्वी यादव का डील वाला बड़ा खुलासा! संजय झा और ललन सिंह का लिया नाम


आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार (19 नवंबर, 2026) को केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला किया. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में जारी कथित गुटबाजी को लेकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि जदयू अब जनता दल यूनाइटेड नहीं रह गई है, बल्कि जनता दल ‘डिवाइडेड’ हो गई है. उन्होंने भविष्यवाणी कर दी कि बीजेपी जो है वह जेडीयू को खत्म करना चाहती है. पार्टी में मौजूदा घटनाक्रम उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने जो बातें कही थीं, आज वही सब देखने को मिल रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया जाएगा और चुनाव के बाद जेडीयू खत्म हो जाएगी. आज पार्टी के भीतर आपसी खींचतान और गुटबाजी सामने आ रही है.

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार अचेत अवस्था में थे, उस समय संजय झा और ललन सिंह जैसे नेता अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए उन्हें बीजेपी की तरफ लेकर चले गए.

तेजस्वी ने डील को लेकर कही बड़ी बात

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने मंत्री पद, परिवार को राजनीतिक रूप से स्थापित करने, केंद्र सरकार में जगह, दिल्ली में बड़ा बंगला और सुरक्षा जैसी सुविधाओं के लिए यह सब किया. उन्होंने दावा किया कि इन लोगों की अगली राजनीतिक डील जेडीयू को खत्म करने की थी.

तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू दूसरी पार्टी है, इसलिए वे इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन राजनीतिक लोग राजनीतिक भाषा और राजनीतिक गतिविधियों को अच्छी तरह समझते हैं.

यह भी पढ़ें- अशोक चौधरी को तेजस्वी ने बताया फर्जी मंत्री, CM सम्राट को क्यों कहा अज्ञानी?

उपमुख्यमंत्री के पद पर मलाई खाने वाले लोग

उन्होंने निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते बीजेपी को उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उपमुख्यमंत्री पद भी ऐसे लोगों को मिला, जो मलाई खाने में लगे हैं.

उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर नीतीश कुमार सचेत अवस्था में होते तो वे इंडिया गठबंधन और महागठबंधन के साथ रहते. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं और अधिकारियों ने अपने स्वार्थ तथा जांच से बचने के लिए नीतीश कुमार को बीजेपी के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें- विवादों में घिरे अशोक चौधरी का पहला रिएक्शन, आरोपों पर दी ये सफाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *