Headlines

Cattle Care: सर्दियों में पशुओं को निमोनिया से कैसे बचाएं? जानें आसान तरीके

सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ गाय-भैंस जैसे दुधारू पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है. ऐसे में उन्हें निमोनिया होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसलिए इस मौसम में पशुपालकों को अपने पशुओं की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए.

पशुओं में निमोनिया होने की कई वजहें हो सकती हैं. यह बीमारी वायरल, बैक्टीरियल और पैरासाइटिक संक्रमण से हो सकती है. इसके अलावा, गलत तरीके से दवा या तरल पदार्थ पिलाने पर भी खाने-पीने की चीजें फेफड़ों में पहुंच सकती हैं, जिससे निमोनिया हो सकता है.

पशुओं में निमोनिया के कुछ शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी है. जैसे नाक से लगातार पानी निकलना, सांस लेने में परेशानी होना, सुस्ती, बुखार और चारा-दाना कम कर देना या पूरी तरह छोड़ देना. ऐसे लक्षण दिखने पर सतर्क हो जाएं.

अगर पशु में निमोनिया के लक्षण नजर आते हैं, तो घरेलू इलाज के भरोसे न रहें और न ही अपनी मर्जी से दवाएं दें. तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें, ताकि समय पर सही इलाज शुरू हो सके. लापरवाही करने पर बीमारी गंभीर हो सकती है.

ठंड के मौसम में पशुओं को निमोनिया से बचाने के लिए उनकी रहने की जगह का खास ध्यान रखें. पशुशाला को साफ, सूखा और गर्म रखें. ठंडी हवा रोकने के लिए बोरे या तिरपाल लगाएं. इसके साथ ही पशुओं को संतुलित आहार और पीने के लिए साफ, हल्का गुनगुना पानी दें.

नवजात बछड़ों को सर्दियों में विशेष देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि उन्हें ठंड और संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. जन्म के तुरंत बाद उन्हें मां का पहला गाढ़ा दूध यानी खीस जरूर पिलाएं. उनकी नाभि साफ रखें और ठंडी हवा व नमी से बचाएं. समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी करवाते रहें.

Published at : 19 Nov 2026 06:08 PM (IST)

एग्रीकल्चर फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *