Viral Video: कॉलेज लाइफ को आमतौर पर पढ़ाई, दोस्ती, मस्ती और नए रिश्तों से जोड़कर देखा जाता है. इस दौरान कई बार दोस्ती प्यार में बदल जाती है, तो कभी छोटी-छोटी बातों पर विवाद भी शुरू हो जाते हैं. लेकिन जब किसी रिश्ते या पसंद को लेकर विवाद हाथापाई तक पहुंच जाए, तो मामला गंभीर हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वे दोनों एक-दूसरे को मार रहे हैं. उनकी लड़ाई देखकर यह भी लगता है कि अगर इन्हें समय पर नहीं रोका गया, तो यह दोनों एक दूसरे की जान तक ले लेंगे.
एक-दूसरे को गिराकर पीटा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक एक-दूसरे के साथ बुरी तरह मारपीट कर रहे हैं. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात सिर्फ धक्का-मुक्की तक सीमित नहीं रहती. एक युवक दूसरे को जमीन पर गिराकर लगातार लात-घूंसे मारता दिखाई देता है. वीडियो में एक युवक जमीन पर गिरा हुआ नजर आता है, जबकि दूसरा उस पर हमला करता रहता है. आसपास कई अन्य युवक भी मौजूद हैं, जो इस पूरी घटना को देख रहे हैं. कुछ लोग घटनास्थल के आसपास खड़े होकर तमाशा देखते नजर आते हैं.
Kalesh b/w Two bois over a Girl inside College premises https://t.co/rL04XZjl7X
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 18, 2026
यह भी पढ़ें: Viral Video: अस्पताल के बेड पर आराम फरमाता दिखा कुत्ता, वीडियो देख भड़के यूजर्स
लड़की बनी विवाद की वजह
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि दोनों युवकों के बीच एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही लड़की को पसंद करते थे और इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. हैरानी की बात यह भी है कि आसपास इतने सारे लोग होते हुए भी, उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की.
कमेंट्स कर रहे यूजर्स
वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि कॉलेज को ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि लड़की से पूछ लेना चाहिए कि वो किसे पसंद करती है. एक यूजर ने इसी तरह कमेंट कर कहा कि देखना लड़की दोनों में से किसी को भी पसंद नहीं करेगी. वहीं एक अन्य यूजर ने मजेदार कमेंट कर कहा कि औरत का चक्कर बाबू भैया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: 2.5 साल बाद घर लौट बेटे ने दिया सरप्राइज, देखते ही गले लग रो पड़े पिता
