Headlines

14 महिलाओं के शोषण का आरोपी मोहम्मद माजिन UAE से भारत डिपोर्ट, CBI की बड़ी कामयाबी


भारत में महिलाओं के शोषण मामले के आरोपी मोहम्मद माजिन को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया है. आरोपी को सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर यूएई से डिपोर्ट किया है. माजिन वह महाराष्ट्र पुलिस के एक मामले में वांछित था. माजिन को 20 नवंबर को भारत वापस लाया गया है.

माजिन पर 14 महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप है.भारत लाने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की एस्कॉर्ट टीम आरोपी को लेकर कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची.

शादी का झांसा देकर महिलाओं के शोषण का आरोप
महाराष्ट्र पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक आरोपी ने एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.आरोप है कि उसने महिला का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया. आरोपी ने कथित तौर पर महिला से धोखाधड़ी करके 18 लाख रुपये भी हासिल किए. इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित अदालत में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है.जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर इसी तरह 13 अन्य महिलाओं का भी कथित तौर पर शोषण किया.आरोप है कि उसने इन महिलाओं से पैसे भी वसूले और उनके साथ अंतरंग पलों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए. मामले में कार्रवाई शुरू होने के बाद आरोपी विदेश भाग गया था.

INTERPOL के रेड नोटिस से पकड़ा गया आरोपी

महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर CBI के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB), नई दिल्ली ने आरोपी के खिलाफ INTERPOL के माध्यम से रेड नोटिस जारी कराया था. INTERPOL के अंतरराष्ट्रीय चैनलों के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया. जिसके बाद UAE के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE प्रशासन ने आरोपी को भारत डिपोर्ट करने की अनुमति दी.

2019 से अब तक 300 से ज्यादा भगोड़े भारत वापस लाए गए

भारत में INTERPOL के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में CBI देशभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और वापसी के लिए काम करती है. CBI के मुताबिक साल 2019 से अब तक INTERPOL के माध्यम से 300 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है.इनमें अकेले वर्ष 2026 में अब तक 74 वांछित अपराधियों को भारत लाने में सफलता मिली है.

ये भी पढ़ें: CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *