Headlines

भारत या पाकिस्तान, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में किस टीम का पलड़ा भारी? जानिए


एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ने नेपाल के खिलाफ 306 रनों की बड़ी जीत के साथ शानदार शुरुआत की है. शुक्रवार को ही पाकिस्तान ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की, उन्होंने यूएई को 61 रनों से हराया. इंडिया-ए कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशग्रा ने शतक जड़ा तो वहीँ वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. दूसरी तरफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही. अब भारत और पाकिस्तान अगले मैच में एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी? जानिए किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है.

इंडिया-ए की बात करें तो इसमें अधिकतर खिलाड़ी इंटरनेशनल डेब्यू कर चुका है, ज्यादातर आईपीएल में स्टार परफ़ॉर्मर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अभिषेक शर्मा ओपनर हैं, जो भारत की टी20 नेशनल टीम में भी ओपन कर चूके हैं. दोनों विस्फोटक बल्लेबाज हैं, हालांकि पिछले मैच में दोनों का बल्ला नहीं चला. भारतीय बल्लेबाजी कितनी शानदार है, इसका अंदाजा भी इसी बात से लगता है कि दोनों ओपनर नहीं चले और भारत ने 332 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्रा ने 117 रनों की पारी खेली. अंत में सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों में 36 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजों ने तो इतिहास रच दिया, उन्होंने नेपाल टीम को महज 26 रनों पर समेट दिया. प्रिंस यादव ने 5 और हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए. शाहबाज अहमद ने 3 गेंदों में 1 विकेट लिया.

पाकिस्तान-ए टीम की बात करें तो पहले मैच में उन्होंने यूएई को 61 रनों से हराया, लेकिन उनकी कई कमियां भी नजर आई. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 250 भी नहीं बना पाई, उनकी टीम 245 रनों पर सिमट गई. जबकि पहले विकेट के लिए शमील और सदाकत के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई थी और दोनों ने अपने अर्धशतक जड़े थे. पाकिस्तान का मिडिल आर्डर कमजोर नजर आया, गेंदबाजी भी देखें तो बहुत ज्यादा धार नजर नहीं आई, यूएई ने 184 रन बना लिए थे. टीम के मुख्य गेंदबज मोहम्मद इमरान एक भी विकेट नहीं ले पाए. अली रजा ने अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के पिछले मैच के आंकड़े और खिलाडियों के ओवरऑल रिकार्ड्स को देखें तो इंडिया-ए टीम बहुत आगे नजर आती है. भारत का पलड़ा भारी रहेगा.

कब-कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार, 22 नवंबर को दोहा में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, टॉस 3 बजे है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11 

शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहिल नाजिर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ़, साद मसूद, मोहम्मद इमरान, अहमद दानियाल. सुफयान मोकिम, अली रजा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *