Headlines

शुभमन गिल 98 पर आउट, धोनी-विराट संग अनचाही लिस्ट में जुड़ा नाम


वेलिंगटन के बिसिन रिजर्व ग्राउंड पर खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल अपने शतक से सिर्फ 2 रन से चूक गए. कप्तान गिल शानदार पारी खेली रहे थे, तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले वह अपने शतक से बहुत करीब थे. लेकिन जैकब डफी की एक शानदार गेंद ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया, वह 90s के फेर में फंस गए.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल तीसरे भारतीय हैं, जो अपने शतक से चूक गए. इससे पहले यशस्वी जायसवाल 85 रन और उसके बाद देवदत्त पडिक्कल 80 रन बनाकर आउट हुए थे. हालांकि इन दोनों से ज्यादा बदकिस्मत गिल रहे, जो शतक की दहलीज पर आकर बोल्ड हो गए.

बतौर कप्तान शुभमन गिल पहली बार टेस्ट में 90s के फेर में फंसे हैं, जिसके साथ उनका नाम भी धोनी-कोहली के साथ अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया है. गिल 11वें भारतीय कप्तान हैं, जो 90s पर आउट हुए हैं. सबसे ज्यादा बार इस तरह आउट होने वाले कप्तान एमएस धोनी हैं, जो 4 बार 90s पर आउट हुए. वेलिंगटन टेस्ट में गिल ने 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 146 गेंद में 98 रन बनाए.

केएल राहुल ने जड़ा शतक

आज टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया. वह 136 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने भी 2 छक्के और 9 चौके लगाए. विकेटकीपर ऋषभ पंत अर्धशतक लगा चूके हैं, वह चौथे दिन अपनी पारी को 55 रन से आगे बढ़ाएंगे.

तीसरे दिन दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 486 रन बना लिए हैं. भारत के पास 118 रनों की बढ़त है. भारत ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. मेजबान टीम के लिए हेनरी निकोल्स (175) और ग्लेन फिलिप्स (118) ने शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें- ‘मेरी पत्नी रो रही थी… गौतम गंभीर का फोन आया…’, बताते हुए सरफराज खान की आंखों से निकल आंसू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *