Headlines

US रिपोर्ट में ‘ड्रैगन’ बेनकाब! भारत के खिलाफ साजिश, पाक को मोहरा बना रहा चीन


अमेरिका के एक रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में भारत का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान को चीन से समर्थन मिलने का जिक्र किया गया है. हालांकि, इस बीच भारत-चीन के बीच अविश्वास अभी भी काफी बना हुआ है. पाकिस्तान के साथ चीन की बढ़ती सैन्य साझेदारी ने भारत के लिए टू-फ्रंट वॉर की स्थिति बना दिया है, जो चिंता की बात है. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मई 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष ने दिखाया कि कैसे चीन, सीधे लड़ाई में शामिल हुए बिना, संकट के समय पाकिस्तान को मदद पहुंचा सकता है. इससे भारत की यह चिंता और बढ़ गई है कि भविष्य में पाकिस्तान के साथ कोई संघर्ष में चीन मदद पहुंचा सकता है.

अमेरिकी रिपोर्ट ने क्या कुछ कहा?

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसके पास ऐसी अच्छी-खासी आबादी, आर्थिक, सैन्य और भौगोलिक क्षमता है. ये चीन की ताकत को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है. चीन भारत के डेवल्पमेंट को चुनौती के रूप में देखता है. उसे सीमित करने के लिए सैन्य, आर्थिक, समुद्री और अन्य प्रकार के दबाव डाल रहा है.  

चीन के साथ भारत की प्रतिद्वंद्विता के पीछे उसके अपने हित हैं. इस बीच चीन-भारत संबंधों में सीमा विवाद अब तक के तनाव का सबसे बड़ा कारण है.  2020 में गलवान घाटी की झड़पें एक बड़ा मोड़ साबित हुईं, जिसके बाद भारत अब क्षेत्रीय विवाद को चीन के साथ अपने व्यापक संबंधों से अलग रखने के लिए तैयार नहीं है.

सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश

साल 2020 के 4 साल बाद यानी 2024 के अंत से भारत-चीन  ने धीरे-धीरे अपने संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की है. हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच अविश्वास की स्थिति बनी हुई है. भारत का मानना ​​है कि व्यापक स्तर पर सामान्य संबंध बहाल करने के लिए सीमा पर शांति होना अनिवार्य है। इसको लेकर कई बैठक भी हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपने-अपने स्तर से सीमा विवाद को सुलझाने के लिए शांति के अथक प्रयास भी किए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *