लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से की टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की रातों की नींदें उड़ा दी हैं. उन्होंने कहा कि रिजिजू ने रात 1:45 बजे X प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किया था.
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनकी उम्र में उन्हें जल्दी सोना और जल्दी उठना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी का ये खौफ है, जिसकी वजह से सरकार के मंत्री देर रात ट्वीट करने में व्यस्त हैं. दूसरा किरेन रिजिजू चुनिंदा आरोप लगा रहे हैं. वह दुनिया को यह नहीं बताते कि 1962 के युद्ध के बाद उनके अपने गांव पर कब्जा हुआ था, जिसे भारत ने अपने डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए वापस हासिल कर लिया था.’
कांग्रेस के मजबूत अर्थव्यवस्था को बनाया- श्रीनेत
सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार (21 नवंबर, 2026) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘हकीकत ये है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था को बनाया. कांग्रेस ने PSUs बनाए, चाहे वो AIIMS हो, IITs हों या BHEL हों, जिन संस्थानों को प्रधानमंत्री मोदी बेचने में जुटे हैं और कांग्रेस ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊर्जा को गति दी.’
#WATCH | Delhi: On Union Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju’s X post, Congress leader Supriya Shrinate says, “… Kiren Rijiju has tweeted at at night. I think at his age, he needs to sleep earlier and wake up early. But it is the fear of Rahul Gandhi that ministers in the government are busy tweeting at am. He is making selective charges. His own village’s occupation after the 1962 war. He does not tell the world that the occupation was reversed because India worked through its diplomatic channels. The reality is that the Congress in power has built a strong economy. Congress built the PSUs, whether it is the AIMS, the IITs, the BHELs… institutions that PM Modi is busy selling, and the Congress unleashed the animal spirits of the Indian economy. The reality is that the economy was liberalised by us. Indian businesses and the private sector grew under the Congress party. Congress during the UPA clocked the highest levels of growth, which PM Modi has not been able to match. He has been indulging in dodging the GDP data… Indian businesses do not want to invest here; their outbound direct investment from India has been to the tune of Rs 16.71 lakh crore. That money should have been invested in India. Why is it being invested overseas? So I don’t think the BJP ministers know economics. I don’t think they understand investment is an act of faith. I also don’t think they understand lessons in history…”
— ANI (@ANI) November 21, 2026
उन्होंने कहा, ‘सच ये है कि इकोनॉमी का लिब्रलाइजेशन हमने किया. भारतीय कारोबार और प्राइवेट सेक्टर का विस्तार कांग्रेस के शासन में हुआ. UPA के दौरान कांग्रेस ने सबसे ऊंची आर्थिक विकास दर हासिल की, जिसे प्रधानमंत्री मोदी नहीं हासिल कर सके हैं. वह GDP के आंकड़ों से बचने की कोशिश करते रहे हैं.’
भारतीय कारोबारी यहां निवेश करना नहीं चाहते- श्रीनेत
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जब पीएम मोदी भारतीय उद्योगपतियों से यह कहते हैं कि भूख ऐसी है कि पेट नहीं भरता, तो यह उनका कबूलनामा है. यह उनका गलत कामों का नतीजा है कि अर्थव्यवस्था का विकास सही नहीं है और वह कैपिटलिज्म में इतने डूबे हुए हैं कि भारतीय कारोबारी यहां निवेश करना ही नहीं चाहते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘भारत से आउटबाउंड डायरेक्ट इनवेस्टमेंट 16.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह पैसा भारत में निवेश होना चाहिए था. आखिर इसे विदेशों में क्यों निवेश किया जा रहा है? इसलिए मुझे नहीं लगता कि BJP के मंत्रियों को इकोनॉमी की समझ है. मुझे नहीं लगता कि वे यह समझते हैं कि निवेश भरोसे का विषय है. मुझे यह भी नहीं लगता कि वे इतिहास के सबक समझते हैं.’
यह भी पढ़ेंः US रिपोर्ट में ‘ड्रैगन’ बेनकाब! भारत के खिलाफ साजिश, पाक को मोहरा बना रहा चीन
