Headlines

ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज, बोलीं- ‘BJP की B टीम’


सहारनपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है. इसको लेकर शिवसेना (UBT) की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन का जिक्र करते हुए बीजेपी पर तंज कसा. प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब तक ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन नहीं होता, तब तक बीजेपी सांस भी नहीं ले पा रही थी.

उन्होंने ओवैसी पर अलग-अलग राज्यों में बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. प्रियंका चतुर्वेदी ने बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया. उनके इस बयान के बाद ओवैसी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.

राधे-राधे नारे पर सपा से भिड़े यूपी के दोनों डिप्टी CM, अखिलेश को सुनाई खरी-खरी

‘बीजेपी की बी टीम बनकर हर जगह पहुंचे’

सहारनपुर में असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “गार्ड ऑफ ऑनर उन्हीं के लिए था. क्योंकि जब तक ओवैसी जी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन नहीं होता, तब तक भारतीय जनता पार्टी सांस भी नहीं ले पा रही थी.”

उन्होंने कहा, “सब जानते हैं, सभी को पता है कि भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बनकर वे चाहे बिहार हो, महाराष्ट्र हो, पश्चिम बंगाल हो या अब उत्तर प्रदेश, हर जगह बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए पहुंचे हैं. इसलिए उन्हें सही मायने में, पूरे दिल से, पूरी जिम्मेदारी और गरिमा के साथ सम्मान दिया गया.”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “उन्हें ऐसा गार्ड ऑफ ऑनर मिला, मानो कहा जा रहा हो कि आप आए तो बहार आई, आप आए तो शायद हमारी सांस में सांस आई. यह सब हमने देखा है.”

युजवेंद्र चहल के बीजेपी में शामिल होने पर भी बोलीं प्रियंका

प्रियंका चतुर्वेदी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीजेपी में शामिल होने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “सबसे पहले जब तक वे क्रिकेटर थे, तब तक मैं इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोलती थी. लेकिन अब वे राजनीति में आ गए हैं और राजनीति में आने के साथ जिम्मेदारियां भी होती हैं. उनके तलाक के समय, जब फाइनल तलाक की सुनवाई हो रही थी, तब उन्होंने एक ऐसी महिला, जिनसे उनका तलाक हो रहा था, उनकी निजी समस्याओं को सार्वजनिक रूप से खारिज करने की कोशिश की. उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर लिखा था, “Be Your Own Sugar Daddy”.

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा, “उनकी टी-शर्ट का मतलब देशभर में यह निकाला जा रहा था कि जिस महिला से उनका तलाक हो रहा है, उसे पैसों की लालची बताया जा रहा है. यह संदेश देने की कोशिश की जा रही थी कि वह महिला पैसों के लिए गुजारा भत्ता मांग रही है. इस मामले में कई तरह की अटकलें भी लगाई गईं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उस महिला को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती, लेकिन महिलाओं के मुद्दों पर हमेशा अपनी बात रखती आई हूं. मैं कल्पना कर सकती हूं कि किसी महिला के लिए तलाक लेना कितना मुश्किल होता है. हमारे समाज में तलाक लेने वाली महिला को जिंदगीभर एक सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ता है. ऐसे बयानों से उसी कलंक को और बढ़ावा मिलता है. यह दिखाने की कोशिश की जाती है कि महिलाएं शादी सिर्फ इसलिए करती हैं, ताकि तलाक होने पर पैसे हासिल कर सकें.”

‘बीजेपी में ऐसी सोच रखने वाले कई महानुभाव मौजूद’

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, “मैं किसी की निजी जिंदगी में नहीं पड़ना चाहती. लेकिन उन्होंने जिस तरह का बयान देने की कोशिश की थी, उससे बहुत सी महिलाओं और वैवाहिक रिश्तों में उनके संघर्ष को कमजोर दिखाया जाता है. तलाक की मांग करना किसी महिला के लिए आसान नहीं होता. किसी महिला के लिए तलाक आखिरी विकल्प होता है.”

यूपी के 75 जिलों में आज शाम 6 बजे होगा ब्लैकआउट, सायरन की आवाज सुनकर न हों परेशान!

उन्होंने कहा, “मैंने इसी आधार पर अपनी बात लिखी थी. भारतीय जनता पार्टी में इस तरह की सोच रखने वाले कई महानुभाव मौजूद हैं, इसलिए उस पार्टी में ऐसे व्यक्ति का चुना जाना भी मुझे सही लगता है. राजनीतिक पार्टियों और राजनीति से जुड़े लोगों के बारे में जो राजनीतिक बयान होता है, मैं मानती हूं कि मैंने भी उसी दायरे में बयान दिया है.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *