Headlines

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी से नहीं मिलेंगी गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी, ‘फैमिली वीक’ में जाने से किया इनकार


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है, इसमें जबरदस्त ड्रामा और हंगामा देखने को मिल रहा है. अब शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और जल्द ही इसमें फैमिली वीक शुरू होने वाला है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल थे कि क्या स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी एक बार फिर शो में नजर आएंगी या नहीं.

हालांकि, अब काशवी ने अपने बयान से इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वो फैमिली वीक के दौरान घर के अंदर नहीं जाएंगी, क्योंकि वो किसी के लिए परेशानी खड़ी नहीं करना चाहतीं. उन्होंने बताया कि वो पहले ही इसके लिए मना कर चुकी हैं और अब कोई नई परेशानी नहीं चाहतीं.

फैमिली वीक में आने से काशवी हिरानंदानी ने किया इनकार

हाल ही में काशवी हिरानंदानी ने अपने यूट्यूब लाइव के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब दिया. फैन ने उनसे पूछा कि क्या वो ‘बिग बॉस 20’ के फैमिली वीक में स्काउट से मिलने घर के अंदर जाएंगी? इस पर काशवी ने कहा, ‘मैंने फैमिली वीक में जाने से पहले ही मना कर दिया है. मैं कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहती. अब और कोई दिक्कत नहीं चाहिए. मैं बस आराम करना चाहती हूं. आप सभी के साथ बैठकर शो देखना और एंजॉय करना चाहती हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मैंने पहले ही मना कर दिया था. मैं फैमिली वीक में नहीं जाऊंगी. मेरी राय में उनके माता-पिता में से किसी एक को, या रोहित भाई या नियो को जाना चाहिए. मुझे लगता है कि इन लोगों में से किसी एक को जाना चाहिए. मैं नहीं जाऊंगी.’

पहले भी माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शो में पहुंची थीं काश्वी

बता दें कि स्काउट शो में अपने गेम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं. काशवी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में भी स्काउट को समझाने पहुंची थीं. सलमान खान और रोहित शेट्टी भी स्काउट को समझा चुके हैं.

काशवी ने बताया कि पिछली बार जब वो शो में गई थीं, तब उनके माता-पिता भी इसके पक्ष में नहीं थे. काशवी ने कहा, ‘पिछली बार भी मैं अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ उस स्टेज पर गई थी. वहां पहुंचने के बाद मैंने उन्हें बताया था. लेकिन अब भी मैं इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती. बस इतनी सी बात है. स्काउट को जो भी बात समझानी है, वो कोई और भी अच्छे तरीके से समझा सकता है.’

‘बिग बॉस 20’ में कब शुरू होगा फैमिली वीक?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ में फैमिली वीक जल्द शुरू हो सकता है. बताया जा रहा है कि ये खास सेगमेंट 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चल सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *