दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें 40 साल पुराने चर्चित कोल्ड मर्डर केस को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी चंद्र शेखर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी 19 अक्टूबर 1986 से फरार है. आरोपी ने पत्नी की ईंटों से कुचलकर निर्मम तरीके हत्या कर दी थी और फरार हो गया था. इसमें कई और भी शामिल थे.
उस समय डिजिटल रिकॉर्ड न होने के चलते आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका था. जिस कारण यह केस अनसुलझा था. लेकिन अब पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई कि सराहना हो रही है कि उसने 40 साल से अनसुलझा केस सुलझा दिया है.
यह भी पढ़ें: IRS अफसर की बेटी की हत्या: शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, कैसे हुई मौत?
क्या था पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शकरपुर इलाके का है. यहां 19 अक्टूबर 1986 को चंद्र शेखर प्रसाद ने अपनी पत्नी की ईंटों से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था. घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे. हत्या के वक्त आरोपी और उसके साथियों ने घर में मौजूद नौकर को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया था. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. उस समय न डिजिटल रिकॉर्ड थे, न आधुनिक फॉरेंसिक सुविधाएं, जिसकी वजह से केस लंबे समय तक अनसुलझा रहा.
40 साल बाद कैसे पकड़ा गया आरोपी?
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने हाल ही में इस पुराने केस को फिर से खोला. टीम ने आरोपी के परिवार, बच्चों और रिश्तेदारों पर नजर रखनी शुरू की. टेक्निकल सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई. और फिर 22 अप्रैल 2026 को नांगली पूना, अलीपुर इलाके में एक फैक्ट्री के स्टोर रूम से चंद्र शेखर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया. वह फर्जी पहचान बनाकर वहां छिपा हुआ था. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
