Headlines

क्या फिर से साथ में आए वीर पहाड़िया-तारा सुतारिया? बर्थडे वीडियो के बाद हो रही ये चर्चा


वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में वीर ने तारा के बर्थडे वीडियो पर कमेंट किया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर ये चर्चा है कि क्या वीर और तारा फिर से साथ आ गए हैं. 

ऑरी ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में तारा बोल रही हैं कि ये मेरी बर्थडे पार्टी है. तारा को ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस में देखा जा सकता है. इसके बाद ऑरी पार्टी की झलक दिखाते हैं. इस पार्टी में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी नजर आती हैं. तारा सुतारिया केक काटती हैं.

वीडियो पर वीर ने किया कमेंट

इस वीडियो पर वीर पहाड़िया कमेंट करते हैं. वो केक और व्हाइट हार्ट इमोजी बनाते हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के फिर से एक साथ आने की खबरें वायरल हैं. हालांकि, तारा और वीर की तरफ से इसे लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

बता दें कि तारा और वीर ने 2025 की शुरुआत में डेट करना शुरू किया था. दोनों ने जुलाई में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था. दोनों को अक्सर साथ में देखा जाने लगा. उन्होंने साथ में कई इवेंट अटेंड किए. हालांकि, जनवरी 2026 में रिपोर्ट्स आईं कि दोनों अलग हो गए हैं. दरअसल, तारा और वीर साथ में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में गए. 

इस कॉन्सर्ट में तारा स्टेज पर गईं और एपी ढिल्लों ने उन्हें गले लगाया और गाल पर किस किया. इस दौरान का वीर का रिएक्शन वायरल हुआ. हालांकि, बाद में वीर ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है वो एडिट किया गया था. हालांकि, फिर कुछ समय बाद उनके ब्रेकअप की खबरें आईं. 

वहीं जाह्नवी कपूर ने कॉफी विद करण ने वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट किया था. उन्होंने वीर को सलाह देते हुए कहा था कि कभी अपनी गर्लफ्रेंड को कॉन्सर्ट में लेकर न जाओ.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *