Headlines

महाराष्ट्र: महिला प्रभारी अध्यक्ष सुनीता गावंडे की नियुक्ति रद्द, जानें क्यों


महाराष्ट्र कांग्रेस में एक बड़ा आंतरिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. यहां महज 24 दिनों में महिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष सुनीता गावंडे की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 26 नवंबर को आधिकरिक आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति का आदेश वापस ले लिया है. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

इस बड़े फैसले से प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह देखने को मिल सकता है. हालांकि, अब अगला  महिला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.  नियुक्ति का आदेश जारी होने के महज 24 दिनों के भीतर ही इसे वापस लिए जाने और कोई कारण न सामने आने से पार्टी में एक बार फिर से तनाव देखने को मिल सकता है. 

सुनीता गावंडे की नियुक्ति के बाद से बढ़ी नाराजगी

दरअसल, कुछ दिन पहले ही सुनीता गावंडे को महाराष्ट्र महिला कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था. उनकी नियुक्ति के बाद से संगठन के भीतर नाराजगी देखने को मिल रही थी. इसके अलावा उनपर संगठन में निष्क्रिय रहने और विधानसभा चुनावों के दौरान प्रभावी प्रचार न करने के भी आरोप लगे हैं. हालांकि, पार्टी ने उनकी नियुक्ति क्यों रद्द कर दी है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है इसलिए केवल अटकलें ही लगाए जा रहे हैं. 

नए चेहरे की तलाश शुरू

नियुक्ति रद्द किये जाने के पीछे पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति को बताया जा रहा है. खबरें हैं कि  गावंडे की नियुक्ति के बाद से ही उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को लेकर पार्टी के सदस्य खुश नहीं थे. अब  महिला प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक नए चेहरे की तलाश की जा रही है. एक ऐसे चेहरे की तलाश है जो राज्य में महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर सके.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *