Headlines

Jennifer Barreto Education: मिस यूनिवर्स 2026 बनी जेनिफर बैरेटो, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है


अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने वाली महिलाओं की सफलता के पीछे अक्सर उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षा की अहम भूमिका होती है. आज के दौर में ब्यूटी पेजेंट केवल खूबसूरती और फैशन तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि प्रतियोगियों की सोच, ज्ञान, सामाजिक समझ और उपलब्धियों को भी महत्व दिया जाता है. मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीतने वाली प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो की उपलब्धियों की चर्चा सिर्फ ताज जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके एकडमिक बैकग्राउंड ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

27 वर्षीय जेनिफर के पास कुल तीन डिग्रियां हैं, जिनमें एक बैचलर डिग्री और दो मास्टर डिग्रियां शामिल हैं. उन्होंने मनोविज्ञान के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद क्लिनिकल सोशल वर्क में भी उच्च शिक्षा हासिल की. उनकी एजुकेशनल जर्नी बताती है कि उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले ही अपनी एक अलग शैक्षणिक और पेशेवर पहचान तैयार कर ली थी.

मनोविज्ञान में बैचलर डिग्री

जेनिफर बैरेटो ने अपनी शुरुआती उच्च शिक्षा अमेरिका के केंटकी से हासिल की. यहां से उन्होंने मनोविज्ञान में बैचलर डिग्री पूरी की. ग्रेजुएशन के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और मनोविज्ञान के क्षेत्र में ही मास्टर डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने क्लिनिकल सोशल वर्क में दूसरी मास्टर डिग्री पूरी की. इस तरह उनकी शिक्षा केवल एकडमिक नॉलेज तक नहीं रहा, बल्कि लोगों की मानसिक और सामाजिक समस्याओं को समझने की दिशा में भी आगे बढ़ा.

यह भी पढ़ें: पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, 10 करोड़ जुर्माना और 10 साल जेल का प्रस्ताव

दो मास्टर डिग्रियों ने बनाया अलग प्रोफाइल

जेनिफर की शैक्षणिक उपलब्धियों में उनकी दोनों मास्टर डिग्रियां खास हैं. मनोविज्ञान में उच्च शिक्षा ने उन्हें मानसिक स्वास्थ्य और मानवीय व्यवहार से जुड़े विषयों की समझ दी, जबकि क्लिनिकल सोशल वर्क की पढ़ाई ने उन्हें सामाजिक परिस्थितियों और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े काम के लिए तैयार किया. इसके अलावा उन्होंने कई विशेष क्षेत्रों में प्रशिक्षण भी लिया. इनमें बच्चों की सुरक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम, ट्रॉमा इंटरवेंशन, आत्महत्या की रोकथाम और सामुदायिक जरूरतों का आकलन शामिल हैं.

पढ़ाई के बाद अमेरिकी सेना के साथ किया काम

जेनिफर की उपलब्धियां केवल डिग्रियों तक सीमित नहीं हैं. साल 2021 में उन्होंने अमेरिका के फोर्ट कैवाजोस, टेक्सास में अमेरिकी सेना के फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के साथ काम शुरू किया. यहां उन्होंने एजुकेटर और क्राइसिस रिस्पॉन्डर के तौर पर जिम्मेदारी निभाई. उनके काम में घरेलू हिंसा और बाल शोषण से प्रभावित परिवारों की सहायता करना शामिल था. साथ ही वह सैन्य अधिकारियों को हिंसा की रोकथाम और ऐसी परिस्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में भी जानकारी देती थीं. बाद में उन्होंने कार्ल आर डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में वॉलंटियर के रूप में भी सेवाएं दीं. इसके बाद उन्हें प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट की जिम्मेदारी मिली.

यह भी पढ़ें: सेना में कितने प्रमोशन के बाद बनते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *