Headlines

NMDC में निकली 247 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कौन हैं एलिजिबल?

इस भर्ती में कुल 247 खाली पदों को तीन अप्रेंटिस कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें ट्रेड अप्रेंटिस के 172 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 55 पद और टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस के 20 पद शामिल है. वहीं इन्हीं पदों में अलग-अलग ट्रेड भी शामिल किए गए हैं.

इस भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई या ट्रेड प्रमाण पत्र होना चाहिए. वहीं ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में पूर्णकालिक ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से संबंधित संकाय में पूर्णकालिक डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए.

अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अनुसार अधिसूचना जारी होने की तारीख को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं योग्यता परीक्षा पास करने के वर्ष से लेकर कॉन्ट्रैक्ट बनने तक 5 साल से ज्यादा अंतराल का गैप नहीं होना चाहिए.

वे उम्मीदवार जो पहले अप्रेंटिशिप कर चुके हैं या वर्तमान में कर रहे हैं, जिनका अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पहले ही कॉन्ट्रैक्ट बन चुका है, जिनके पास संबंधित योग्यता हासिल करने के बाद एक वर्ष से ज्यादा का काम का एक्सपीरियंस है, या जिनका अंतिम परीक्षा रिजल्ट अभी जारी होना बाकी है. वह इस भर्ती के पात्र नहीं है. इस भर्ती में परीक्षण की अवधि एक वर्ष की होगी और प्रशिक्षण पूरा होने पर स्थाई नौकरी की कोई गारंटी नहीं होगी.

वहीं इंटरव्यू का आयोजन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बी. आई. ओ. एम. किरन्दुल कॉम्प्लेक्स, किरंदुल, जिला-दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़- 494556 में किया जाएगा. इसके अलावा दोपहर 1 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. वही उम्मीदवारों का इंटरव्यू 14 से 22 दिसंबर तक होगा. ऐसे में उम्मीदवारों को भर्ती का नोटिफिकेशन देख अपने ब्रांच के अनुसार इंटरव्यू की तारीख ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखनी होगी.

वॉक इन इंटरव्यू से पहले ट्रेड अप्रेंटिस उम्मीदवारों को एनएपीएस पोर्टल पर और ग्रेजुएट व टेक्नीशियन डिप्लोमा उम्मीदवारों को एनएटीएस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर 100 प्रतिशत प्रोफाइल अपडेट और अप्रूवल लेना अनिवार्य है. वहीं अपने ट्रेड की निर्धारित तारीख को दोपहर 1 बजे से पहले इंटरव्यू वाली जगह पर पहुंच कर हेल्प डेस्क पर रजिस्ट्रेशन करना है. वहां दिया गया बायोडाटा फॉर्म भरना होगा और हेल्प डेस्क पर उपलब्ध कराया जाने वाला ऑनलाइन गूगल फॉर्म सबमिट करना होगा.

Published at : 27 Nov 2026 08:26 AM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *