Headlines

ऑक्सफोर्ड में भारतीय छात्रा के साथ हुआ भेदभाव, सोशल मीडिया पर छलका दर्द


विदेश में पढ़ाई या नौकरी के लिए जाने वाले कई छात्र और लोग अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. इनमें से कुछ अनुभव बेहद प्रेरणादायक होते हैं, तो कुछ ऐसे पल भी सामने आते हैं जो दिल दुखा जाते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रही एक भारतीय छात्रा कामाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपना ऐसा ही एक अनुभव बताया है, जिस पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

कामाक्षी ने 21 नवंबर को शेयर किए गए अपने वीडियो में बताया कि वह एक स्टोर में आराम से शॉपिंग कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला बार-बार उनके आसपास घूम रही है. कामाक्षी को यह समझ नहीं आया कि वह महिला उनके पीछे या आसपास क्यों घूम रही है, लेकिन उन्होंने उससे कोई बहस या सवाल-जवाब न करना ही बेहतर समझा. वीडियो में उन्होंने कहा कि वह खुशी-खुशी सामान देख रही थीं और एक श्वेत महिला उनके चारों ओर चक्कर लगा रही थी, जिसकी वजह उन्हें समझ नहीं आई.

अजनबी की टिप्पणी ने किया हैरान और दुखी

कामाक्षी के मुताबिक, यह वाकया अचानक तब बदल गया जब वह महिला उनके पास आई और उनके शरीर की गंध को लेकर सीधी टिप्पणी कर बैठी. कामाक्षी ने बताया कि उस महिला ने कहा कि वह ऐसा नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसे कहना पड़ रहा है कि तुम्हारे शरीर से बहुत बुरी बदबू आ रही है. यह सुनते ही कामाक्षी एक पल के लिए सन्न रह गईं.

महिला यह बात कहकर तुरंत वहां से चली गई, जिससे कामाक्षी को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला. कामाक्षी ने कहा कि इस घटना से उन्हें काफी दुख पहुंचा, वह परेशान और असहज महसूस करने लगीं. उन्होंने यह भी बताया कि उस दिन उन्होंने अपने पिता का पसंदीदा परफ्यूम लगाया हुआ था, जिसकी वजह से उस महिला की बात और भी ज्यादा अजीब और चुभने वाली लगी.

पूरे दिन खुद को दबा हुआ महसूस किया, फिर दी हिम्मत की बात

कामाक्षी ने बताया कि उस टिप्पणी के बाद वह इतनी आहत और परेशान हो गईं कि पूरे दिन खुद को इस तरह रखने की कोशिश करती रहीं कि किसी का ध्यान उन पर न जाए और वह कम से कम नजर आएं. उन्होंने कहा कि वह इस घटना को यूके में रहते हुए सामने आई उन छोटी-छोटी चुभती हुई बातों और व्यवहार का हिस्सा मानती हैं, जो दिखने में भले ही मामूली लगें, लेकिन मन पर गहरा असर छोड़ जाते हैं.

हालांकि, वीडियो के आखिर में कामाक्षी ने हिम्मत और हौसले की बात भी कही. उन्होंने भारत के अपने एक दोस्त की कही हुई बात याद करते हुए कहा कि हम हर दिन लड़ते हैं और हारते भी हैं, लेकिन इसी तरह हम इस दुनिया को थोड़ा और अपना बना लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Bengaluru Cab Driver: रोजाना 20 हजार रुपये कमाता है ड्राइवर, मुंबई में 10 Ertiga कारों का भी मालिक

सोशल मीडिया पर लोगों ने बढ़ाया हौसला

कामाक्षी के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके समर्थन में आगे आए. लोगों ने महिला के व्यवहार की आलोचना की और कामाक्षी से कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है और उन्हें किसी एक व्यक्ति की बेरुखी भरी बात को अपने आत्मविश्वास पर हावी नहीं होने देना चाहिए. कई लोगों ने खुलकर अपनी बात रखने के लिए कामाक्षी की सराहना भी की.

यह भी पढ़ें: Mother Daughter Viral Video: मां की ममता ने जीता दिल, नीचे बैठकर इशारों से बेटी को नचाया; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *