एक मां के लिए अपने बच्चे की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं होता. वह खुद कितनी भी मुश्किल में क्यों न हो, उसकी पहली कोशिश अपने बच्चे को सुरक्षित रखने की होती है. लेकिन सोचिए, उस मां पर क्या गुजरती होगी, जिसके सामने ही हिंसा हो रही हो और वह चाहकर भी खुद को उस स्थिति से बाहर न निकाल पा रही हो.
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ ऐसा ही परेशान करने वाला दृश्य दिखाई देता है. एक महिला जमीन पर बैठी है और एक पुरुष उसके साथ मारपीट करता नजर आ रहा है. महिला लगातार खुद को बचाने की कोशिश कर रही है. वही उसके पास ही एक छोटा बच्चा जमीन पर लेटा रोता हुआ दिखाई देता है.
महिला पर लगातार हमला करता दिखा पुरुष
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जमीन पर बैठी हुई है. इसी दौरान नीली-सफेद चेक शर्ट पहने एक पुरुष महिला को पकड़कर उसके साथ मारपीट करता दिखाई देता है. महिला अपने हाथों से खुद को बचाने की कोशिश करती है. कभी वह अपने सिर को हाथों से ढकती है, तो कभी हमले से बचने के लिए हाथ उठाती नजर आती है. पुरुष उसको लगातार तड़पाता रहता है और महिला लगातार असहाय स्थिति में नजर आती है. वीडियो का यह हिस्सा देखने वालों के रोगंते खड़े कर देता है.
سبحان من زرع الرحمه في قلب الأُم 💔 … تُعذب وتُهان وتُعنف من زوجها الحيوان عديم الإنسانيه .. وقلبها يحُن إلى رضيعها الباكي فتقربهُ الى قلبها ليُنسيها … الألم والقهر 😰 https://t.co/fUBBtduR3Z
— محسن اليزيدي (@mohsinQtr) July 1, 2020
यह भी पढ़ें: Viral Video: वरमाला के वक्त दोस्तों ने बजा दिया ऐसा गाना, पानी पानी हुए दूल्हा-दुल्हन
पास में लेटा बच्चा बढ़ा देता है दर्द
इस वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला पहलू महिला के पास मौजूद छोटा बच्चा है. बच्चा जमीन पर लेटा हुआ दिखाई देता है. जिस समय महिला के साथ मारपीट हो रही होती है, उस समय बच्चा भी वहीं मौजूद रहता है. एक तरफ महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ उसके पास बच्चा है, जिसकी सुरक्षा भी चिंता का विषय है. ऐसे दृश्य को देखकर मन में सवाल उठता है कि आखिर किसी घरेलू विवाद में एक मासूम को इस तरह के माहौल का सामना क्यों करना पड़े? बच्चों के लिए घर का माहौल सुरक्षित और शांत होना बेहद जरूरी है. कम उम्र में हिंसा को देखना या उसके आसपास रहना उनके मन पर गहरा असर डाल सकता है. भले ही बच्चा उस समय पूरी घटना को समझने की स्थिति में न हो, लेकिन आसपास का डर और तनाव उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
यूजर्स का फूट रहा गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. महिला के साथ मारपीट और पास में मौजूद छोटे बच्चे का दृश्य देखकर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाएं आज भी कम नहीं हुई हैं. एक यूजर ने ग्रामीण इलाकों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कमेंट किया कि गांवों में आज भी महिलाओं को इस तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: अनंत सिंह के घर शादी में पहुंची पांच लाख पानी की बोतलें, वीडियो वायरल
