इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे थिएटर में रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद ऑडियंस का इंतजार खत्म हो गया. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले, जिसका फायदा इसे एडवांस बुकिंग से लेकर पहले दिन के कलेक्शन तक में मिला. यही वजह है कि फिल्म रिलीज होते ही छा गई और इसने 5 रिकॉर्ड्स बना डाले.
दरअसल, ‘गनमास्टर जी9’ को ऑडियंस ने काफी पसंद किया और फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तो बनाए साथ ही ये इमरान हाशमी के करियर की पहले दिन की कमाई के मामले में भी दूसरी बड़ी फिल्म बनने जा रही है. चलिए बताते हैं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में.
‘गनमास्टर जी9’ का डे-1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘रामायण’ की तबाही और ‘ये प्रेम मोल लिया’ से क्लैश के बीच ‘गनमास्टर जी9’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत कर ली है. फिल्म कछुए की चाल से कमाई कर रही है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया था.
– जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ हो गया है.
– इसे 7740 शोज मिले और इस पर 11.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई.
इमरान हाशमी की दूसरी बिगेस्ट ओपनर बनी (पोस्ट कोविड)
‘गनमास्टर जी9’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल का प्रदर्शन किया और इसी के साथ ही ये इमरान हाशमी की पोस्ट कोविड दूसरी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है. इसने ‘हक’ (1.75 करोड़), ‘ग्राउंड जीरो’ (1.2 करोड़) और ‘चेहरे'(50 लाख) को पीछे छोड़ दिया है. देखिए पोस्ट कोविड इमरान हाशमी की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में…
1. आवारापन 2- 23.4 करोड़
2. गनमास्टर जी9- 3.65 करोड़
3. मुंबई सागा- 2.82 करोड़
4. सेल्फी- 2.55 करोड़
5. हक- 1.75 करोड़
6. ग्राउंड जीरो- 1.2 करोड़
7. चेहरे- 50 लाख
‘गनमास्टर जी9’ ने बनाए चार और बड़े रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, ‘गनमास्टर जी9’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में चार और बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं, देखिए लिस्ट…
– कोईमोई के अनुसार, ‘गनमास्टर जी9’ (1.75 करोड़ प्री सेल्स) ने प्री सेल्स में ही फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ के ओपनिंग डे कलेक्शन 1.48 करोड़ को पीछे छोड़ दिया.
– कोईमोई के अनुसार, इसने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा 8121 शोज मिले. फिल्म ने ‘रामायण’ (6898 शोज) को भी पीछे छोड़ दिया.
– इसके साथ ही इसने ‘ये प्रेम मोल लिया’ को भी पछाड़ दिया. इसे 7551 शोज मिले थे.
– ये इमरान हाशमी और आदित्य दत्त की बिगेस्ट ओपनर भी पहले ही बन गई. दोनों की जोड़ी ने इसके पहले ‘आशिक बनाया आपने’ (85 लाख नेट कलेक्शन) में साथ काम किया था. वो दूसरी बार साथ आए हैं.
