Back Pain Relief Diet: बढ़ती उम्र के साथ कमर दर्द की समस्या काफी आम होती जा रही है. खासकर महिलाओं में यह समस्या सबसे ज्यादा बढ़ रही है. 40 की उम्र के बाद शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हड्डियों के कमजोरी और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें इस परेशानी को और बढ़ा देती है. लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पॉश्चर और एक्सरसाइज की कमी भी रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालते हैं, जिससे दर्द लगातार बना रहता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की उम्र बढ़ने के साथ अगर आपका भी कमर दर्द बढ़ गया है, तो महिलाओं को डाइट में कौन सी चीज शामिल करनी चाहिए.
कमर दर्द में क्यों जरूरी है सही डाइट?
कमर दर्द केवल मांसपेशियों की समस्या नहीं, बल्कि हड्डियों की कमजोरी, सूजन और पोषण की कमी से भी जुड़ होता है. शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और मैग्नीशियम की कमी होने पर शरीर कमजोर होने लगता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है. इसलिए रोजाना की डाइट में पोषक तत्व से भरपूर चीजे शामिल करना जरूरी है.
इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें
अदरक और हल्दी
अदरक और हल्दी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इससे कमर दर्द में राहत मिल सकती है. वहीं हल्दी वाला दूध या अदरक को चाय और खाने में शामिल किया जा सकता है. इससे भी कमर दर्द में राहत मिलती है.
अंडा और रागी
अंडा, कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. वहीं रागी शाकाहारी लोगों के लिए कैल्शियम का बेहतरीन ऑप्शन है, जो हड्डियों की मजबूती में मदद करता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और पत्ता गोभी जैसी सब्जी विटामिन के से भरपूर होते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाती है और चोट से बचाने में मदद करती है.
डार्क चॉकलेट और अंगूर
डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है. वहीं अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन कम करने में मदद करते हैं.
मछली और ऑलिव ऑयल
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो सूजन कम करता है. वहीं ऑलिव ऑयल में मजबूत तत्व दर्द कम करने में सहायक माने जाते हैं.
फर्मेंटेड फूड
दही, इडली और डोसा जैसे फर्मेंटेड फूड में विटामिन बी12 और प्रोबायोटिक होते हैं, जो नर्वस सिस्टम को बेहतर बनाते हैं और दर्द कम करने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें-Oral Cancer Causes: क्या तंबाकू और शराब न पीने वालों को भी हो सकता है मुंह का कैंसर, जवाब सुन नहीं होगा यकीन
किन चीजों से बनाएं दूरी?
कमर दर्द की समस्या में कुछ खाने की चीजों इसे और बढ़ा सकती है. ज्यादा चीनी, नमक, मैदा, तली हुई चीजों और प्रोसेस्ड फूड शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और हड्डियों को कमजोर करते हैं. इसके अलावा ज्यादा नमक कैल्शियम को शरीर से बाहर निकाल सकता है, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है. इसके अलावा डॉक्टर यह भी बताते हैं कि केवल डाइट ही नहीं बल्कि लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी है .नियमित एक्सरसाइज और सही पॉश्चर और संतुलित आहार से कमर दर्द को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-Heat stroke: सूरज की तपिश से बढ़ने लगे हीट स्ट्रोक के मामले, डॉक्टर से जानें बचने के तरीके
