Headlines

‘2024 का चुनाव फेक तो राहुल दें इस्तीफा’, BJP का पलटवार, बोली- वोट चोरी का नहीं दिया सबूत


परिसीमन बिल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का बयान अराजकता और हताशा से भरा हुआ है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस महिला विरोधी हैं. उन्होंने कहा कि अगर 2024 का चुनाव फेक था तो राहुल गांधी इस्तीफा दें.

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने, लोकसभा और विधानसभाओं में उन्हें मजबूत आवाज देने के लिए आरक्षण की बात कही है. यह बिल उसी दिशा में एक प्रयास है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.’

उन्होंने कहा, ‘आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की टिप्पणियां एक बेहद हताश राजनीतिक नेता की पहचान हैं, जो अपना संतुलन खो चुके हैं और जिनका व्यक्तित्व अब पूरी तरह अराजक हो गया है. मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी अराजक हैं और अराजकता में विश्वास रखते हैं. राहुल गांधी ने आज बहुत कुछ कहा है और हम उसका जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव फर्जी था और मोदी जी फर्जी प्रधानमंत्री हैं. आप भी तो उसी चुनाव को जीतकर आए हैं, है ना? तो फिर आप इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?’

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘राहुल गांधी का दावा है कि 14 करोड़ फर्जी मतदाता हैं, जिनमें 2.8 करोड़ मृत, 6.3 करोड़ दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके, एक करोड़ डुप्लीकेट और तीन करोड़ अनुपस्थित पाए गए लोग शामिल हैं. इससे वे सभी फर्जी कैसे हो जाते हैं? वे जहां भी गए, वहीं उन्होंने वोट डाला होगा. उन्होंने झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट हासिल कर ली है. उनका दावा है कि सांसदों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से तानाशाही आ जाएगी. कांग्रेस के शासन में तीन बार परिसीमन हुआ. क्या उससे तानाशाही आई? तानाशाही तब आई थी जब इलाहाबाद हाई कोर्ट में केस हारने के बाद उनकी दादी ने इमरजेंसी लगाई थी.’

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए बेताब हैं और उन्होंने झूठे बयान और बेबुनियाद आरोपों को अपने काम करने का तरीका बना लिया है. मोदी सरकार ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया, जबकि बीजेपी अपने पूरे संगठन में 33 फीसदी आरक्षण देती है. हमारा काम खुद बोलता है. तथ्य और सबूत देने का वादा करने के बावजूद राहुल गांधी ने मतदाताओं को फर्जी और अवैध बताया. राहुल गांधी न तो पढ़ते हैं, न समझते हैं और न ही स्पष्टीकरण सुनते हैं. उनके आरोप उनकी हताशा को दिखाते हैं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *