सरहदें और दूरियां भले ही कितनी भी हों, लेकिन जब आम लोगों के बीच अपनापन और मेहमाननवाजी की बात आती है, तो सारे फासले मिटते नजर आते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय ट्रेवलर अफगानिस्तान के बाजार में घूमते हुए वहां के स्थानीय लोगों से मिलता है. जैसे ही वहां मौजूद दो स्थानीय लोगों को पता चलता है कि वह भारत से आया है, तो उनका अंदाज और प्यार देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान और भावुक दोनों हो रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय ट्रेवलर अफगानिस्तान के बाजार में जाता है और वहां उसकी मुलाकात दो स्थानीय लोगों से होती है. बातचीत के दौरान जब उन्हें यह जानकारी मिलती है कि वह भारतीय है, तो वे बिना देर किए उससे गले लग जाते हैं. वीडियो में दिखता है कि वे दोनों बेहद गर्मजोशी से कहते हैं कि उन्हें इंडिया बहुत पसंद है.
दिल्ली के बाजारों की याद और घर चलने का न्योता
इस मुलाकात का सबसे दिलचस्प पल तब आता है, जब दोनों स्थानीय लोग अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि वे दिल्ली घूम चुके हैं. इतना ही नहीं, वे दिल्ली के मशहूर बाजारों के नाम गिनाते हुए अपनी यादें ताजा करते हैं और कहते हैं कि अगर अभी वीजा मिल जाए, तो वे तुरंत इंडिया निकल जाएं.
इसके बाद वे भारतीय ट्रेवलर को अपना भाई बताते हुए कहते हैं कि आप हमारे भाई हैं, पहले हमारे घर चलिए, वहां से खाना खाकर फिर घूमने निकलना. कुल मिलाकर पूरे वीडियो में अफगानी स्थानीय लोग उस भारतीय सैलानी पर जमकर प्यार और मेहमाननवाजी लुटाते दिखते हैं, जबकि भारतीय ट्रेवलर भी पूरे दिल से कहता नजर आता है कि हम भी अफगानिस्तान की दिल से इज्जत करते हैं.
यह भी पढ़ें: Mother Daughter Viral Video: मां की ममता ने जीता दिल, नीचे बैठकर इशारों से बेटी को नचाया; वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लुटाया प्यार
इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस दोस्ताना और गर्मजोशी भरे माहौल पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने भावुक होकर लिखा, “दिल्ली के बाजारों का नाम लेकर जिस तरह उन्होंने अपनापन दिखाया, वह वाकई दिल छू लेने वाला पल है.” दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए कमेंट किया, “मेहमाननवाजी और भाईचारे का यह अंदाज देखकर लगता है कि लोगों के दिलों में आज भी एक-दूसरे के लिए खास जगह है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “गले लगना, घर बुलाना और खाना खिलाना, सफर के ऐसे ही पल ट्रेवल वीडियो को सबसे खास बनाते हैं.”
यह भी पढ़ें: Bengaluru Cab Driver: रोजाना 20 हजार रुपये कमाता है ड्राइवर, मुंबई में 10 Ertiga कारों का भी मालिक
