Headlines

राघव चड्ढा के AAP छोड़ने के बाद मनीष सिसोदिया बोले- गद्दारों ने खून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया


आम आदमी पार्टी (aap) को शुक्रवार को तब बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित इसके सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी. चड्ढा ने पाठक और मित्तल के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से दो-तिहाई ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में BJP में शामिल होंगे. चड्ढा ने कहा कि पार्टी सांसद हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल भी aap छोड़ रहे हैं.

राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों के पार्टी छोड़ने के फैसले पर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि तीन दिन से गुजरात में हूं… जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने केलिये खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया.

उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है.

बीजेपी चीफ से मिले नितिन नवीन से मिले राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, पार्टी में हुए शामिल

‘मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए…’

इससे पहले राघव ने कहा, ‘aap, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और जिसे मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है.’

हाल ही में चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह मित्तल को नियुक्त किया गया था. उन्होंने कहा, ‘राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सदस्य हैं. इनमें से दो-तिहाई से अधिक सांसद इस पहल में हमारे साथ हैं.’

चड्ढा ने कहा, ‘उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने राज्यसभा के सभापति को हस्ताक्षरित पत्रों एवं अन्य औपचारिक दस्तावेज सहित सभी आवश्यक कागजात सौंप दिए हैं.’ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा कि पार्टी अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने ही फायदे के लिए काम कर रही है.

अशोक मित्तल के घर पड़ा था 15 अप्रैल को छापा

चड्ढा ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में, मुझे यह महसूस होने लगा है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं. आज, मैं aap से अलग होने और जनता के साथ अधिक निकटता से काम करने के अपने निर्णय की घोषणा करता हूं.’

AAP को झटका देने के बाद सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, ‘मुझे बर्बाद करने की…’

इस दौरान राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी, लेकिन ऐसा हो गया है. पाठक ने कहा, ‘मैं दस साल तक इस पार्टी से जुड़ा रहा. और आज मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं.’

पंद्रह अप्रैल को, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा जांच के तहत पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *