Headlines

Uttarakhand Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड कल सुबह जारी करेगा रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकेंगे 10वीं-12वीं नतीजे


उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे. वर्ष 2026 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. जो छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे उनका इंतजार अब खत्म हो जाएगा. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देखे जा सकेंगे.

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) सुबह ठीक 10 बजे कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राएं इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं इस बार पूरे राज्य में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्रों पर कराई गईं. इनमें दो लाख से ज्यादा छात्रों​ ने हिस्सा लिया. हाईस्कूल में कुल 1,12,679 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 नियमित छात्र और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे. वहीं इंटरमीडिएट में 1,03,442 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें 99,345 नियमित और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल रहे.

अगर किसी कारण से इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तब भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ने SMS की सुविधा भी दी है. छात्र अपने फोन से मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें-

  • कक्षा 10 के लिए: UK10 स्पेस रोल नंबर
  • कक्षा 12 के लिए: UK12 स्पेस रोल नंबर

इसे 5676750 पर भेज दें. थोड़ी ही देर में रिजल्ट आपके फोन पर मैसेज के रूप में आ जाएगा.

यहां से भी कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड
इतना ही नहीं, छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें DigiLocker में लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने के बाद “Education” सेक्शन में जाएं. वहां आपकी विषयवार अंकतालिका दिखाई देगी, जिसमें हर विषय के नंबर और पास/फेल की स्थिति साफ लिखी होगी. यह डिजिटल मार्कशीट भविष्य में भी काम आएगी.

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट देखने के आसान स्टेप

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक साइट ubse.uk.gov.in पर जाएं
  • कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड कर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *