Office Air Theory: जब आप सुबह घर से ऑफिस के लिए निकलते होंगे, उस समय चेहरा फ्रेश, बाल सेट और लुक बिल्कुल परफेक्ट होता है, लेकिन ऑफिस पहुंचकर कुछ ही घंटों में स्किन बेजान और बाल चिपचिपे नजर आने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इस बदलाव को अब ऑफिस एयर थ्योरी का नाम दिया जा रहा है. कई लोग मानते हैं कि एसी वाले ऑफिस का माहौल ही स्किन और बालों की इस हालात के लिए जिम्मेदार हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या ऑफिस की चिल्ड एसी से बाल और स्किन बेजान हो जाते हैं और इसे लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं.
क्या है ऑफिस एयर थ्योरी?
यह ट्रेंड सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ है. इसके अनुसार सुबह तैयार होकर निकलने के बाद दोपहर तक स्किन ड्राई होने लगती है. बाल फ्लैट और ऑयली दिखने लगते हैं और पूरा लुक फीका पड़ जाता है. कई यूजर्स ने इसे ऑफिस एयर कंडीशनिंग माहौल से जुड़ा बताया है
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लोगों की यह समस्या पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन सिर्फ इसे सिर्फ टॉक्सिक ऑफिस एयर कहना सही नहीं होगा. एक्सपर्ट्स के अनुसार एसी वाले ऑफिस में नमी कम होती है, जिससे स्किन से पानी तेजी से निकलता है. इस प्रक्रिया को ट्रांस एपीडर्मल वाटर लॉस कहा जाता है. इस वजह से स्किन ड्राई और खींची हुई महसूस होती है. स्किन का नेचुरल बैरियर कमजोर पड़ता है और स्किन में संवेदनशीलता बढ़ जाती है. वहीं बालों के मामले में स्कैल्प सूखने पर शरीर ज्यादा तेल बनाने लगता है, जिससे बाल ऑयली और फ्लैट दिखते हैं.
सिर्फ एसी ही नहीं यह वजह है भी है जिम्मेदार
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सिर्फ ऑफिस का माहौल ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतें भी स्किन और बालों के बेजान होने में बड़ी भूमिका निभाती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार बाहर की गर्मी, धूल और पसीना फिर अचानक एसी में आना, शहरों में प्रदूषण, दिन भर की थकान और समय के साथ स्किन का नेचुरल बदलाव इन सब का असर मिलकर स्किन और बालों पर दिखाई देता है. लगातार एसी में रहने से स्किन की नमी कम हो सकती है, जिससे खुजली और ड्राइनेस बढ़ती है. इसके अलावा कुछ लोगों को सिर दर्द, थकान और सांस से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है. ठंडी और सूखी हवा शरीर को डिहाइड्रेट कर देती है, जिससे चेहरा और ज्यादा फीका नजर आने लगता है.
ये भी पढ़ें-Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर के मिथक बन रहे खतरा, जानिए महिलाओं को इसका सच जानना क्यों है बेहद जरूरी
कैसे रखें स्किन और बालों का ख्याल?
एक्सपर्ट के अनुसार कुछ आदतें अपना करें इस समस्या से बचा जा सकता है. जैसे बाहर से आने के बाद चेहरा साफ करें. मॉइश्चराइजर और हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, दिन भर पर्याप्त पानी पिएं, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, बालों को जरूरत से ज्यादा बार न धोएं और फेस मिस्ट या गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Summer Fatigue: गर्मी में बिना काम किए भी क्यों लगती है थकान? डॉक्टर ने बताया असली कारण
