Headlines

‘आपके लिए पूरी टीम…’, जब आमिर खान पर बरस पड़ी थीं डायरेक्टर, एक्टर ने छोड़ दिया था नाश्ता


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत करते हैं. साथ ही उनसे जुड़ी कहानियां भी शेयर करते रहते हैं. हाल ही में आमिर खान ने अपनी फिल्म लगान के शूटिंग का मजेदार किस्सा शेयर किया, जिससे पता चलता है कि एक फिल्म के लिए टीम किस तरह से काम करती है और फिल्म को सफल बनाती है. 

रीमा ने आमिर को लगाई फटकार 

हाल ही में आमिर खान ने जस्ट टू फिल्मी के साथ बातचीत में बताया कि लगान में बहुत सारे कलाकार थे और रीमा सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. उन्हें सबकी टाइमिंग प्लान करनी होती थी, कौन कब आएगा, कौन कब नाश्ता करेगा. नाश्ते के लिए 15 मिनट का टाइम था और मैं धीरे खाता हूं और हर काम धीरे करता हूं, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मुझे 15 मिनट पहले बुला लें. इस पर उन्होंने मुझे डांटकर कहा, ‘आपके लिए पूरी हेयर और मेकअप टीम 15 मिनट पहले नहीं आएगी.’ 

एक हफ्ते में थक गए आमिर 

आमिर ने आगे कहा, ‘मैं प्रोड्यूसर हूं और वो मुझे डांट रही हैं.’ इसके बाद उन्होंने रीमा को बताया कि मुझे टाइम लगता है. तो रीमा ने कहा, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता, आपको टाइम पर आना होगा.’ उनकी बात सुनकर मुझे बुरा लगा, तो मैंने गुस्से में कहा, ‘अब मैं नाश्ता ही नहीं करूंगा.’ तब रीमा भी सख्ती से कहती है कि ‘बहुत अच्छा, फिर आप टाइम पर रेडी हो जाएंगे.’ एक हफ्ते बाद मैं थक गया और फिर से वहीं नाश्ता करने लगा.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: करण की दूसरी शादी का सच जानकर टूटी तुलसी, बेटे के झूठ ने बिखेरा मां का भरोसा

अपूर्वा लाखिया ने भी सुनाया किस्सा 

एक बार फ्राइडे टॉकीज के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया ने भी बताया था कि लगान के सेट पर समय की पाबंदी इतनी थी कि अगर कोई लेट हो जाता, तो उसे छोड़ा भी जा सकता था. एक दिन आमिर खान खुद लेट हो गए थे और बस टाइम पर निकलने वाली थी. अपूर्वा ने झिझकते हुए ड्राइवर से बस चलाने के लिए कह दिया. उस समय रोनित रॉय दरवाजे पर खड़े होकर आमिर का इंतजार कर रहे थे. लेकिन वो लेट हो गए और बस निकल चुकी थी. बाद में अपूर्वा को लगा कि वो उन्हें नौकरी से निकाल देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

लगान को मिले कई अवार्ड्स 

बता दें कि आशुतोष गोवारिकर की 2001 में रिलीज हुई लगान भारतीय सिनेमा की सबसे खास फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान बनाई. इसे ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला था और इसने कई नेशनल अवॉर्ड भी जीते. 

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, रनटाइम के मामले में ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ को देगी टक्कर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *