Headlines

तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR की बेटी कविता ने बढ़ाई भाई KTR की टेंशन, नई पार्टी के नाम का किया ऐलान


केसीआर की बेटी के कविता ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. उनकी पार्टी का नाम ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ रखा गया है. खास बात यह है कि उन्होंने बीआरएस (Bharat Rashtra Samithi) के पुराने नाम टीआरएस (Telangana Rashtra Samithi) से मिलता-जुलता नाम अपनाया है.

कविता ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी पार्टी के नाम की घोषणा की. सितंबर 2025 में कविता को बीआरएस से तब निलंबित कर दिया गया था जब उन्होंने अपने चचेरे भाई एवं पार्टी नेता टी. हरीश राव तथा रिश्तेदार जे. संतोष कुमार पर बीआरएस के शासन के दौरान निर्मित कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को लेकर अपने पिता और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की छवि को ‘खराब’ करने का आरोप लगाया था.

तेलंगाना जागृति के जरिए सक्रिय रहीं कविता
बीआरएस से निलंबन के बाद वह लगातार सरकार और विपक्ष दोनों पर हमलावर रही हैं और अब खुद को एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश कर रही हैं. बीआरएस से अलग होने के बाद के. कविता ने अपने सांस्कृतिक संगठन “तेलंगाना जागृति” के बैनर तले जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना जारी रखा. इस दौरान उन्होंने खुद को सामाजिक और जनहित के मुद्दों से जोड़े रखा और लगातार सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए.

अनियमितताओं पर लगातार हमलावर रहीं
के. कविता ने बीआरएस सरकार के दौरान कई कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार सवाल उठाए. उन्होंने शासन के कामकाज पर गंभीर आरोप लगाए और पारदर्शिता की कमी को मुद्दा बनाया.

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने छोड़ी आम आदमी पार्टी तो आया कुमार विश्वास का पहला रिएक्शन, अरविंद केजरीवाल पर क्या बोले?

यह भी पढ़ें: इफ्तिखार अहमद की नाव में बैठकर पीएम मोदी ने किया फोटोशूट, सामने आया मालिक, बोला- ‘हमें 5 मिनट पहले ही…’

कांग्रेस और BRS दोनों पर साधा निशाना
कविता ने सिर्फ अपनी पुरानी पार्टी ही नहीं, बल्कि सत्ताधारी कांग्रेस को भी घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही दल जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं और सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी में लगे हुए हैं. उनके मुताबिक, हालिया बैठकों में जनहित के मुद्दों की बजाय राजनीति ज्यादा हावी रही.

जनता के मुद्दों की अनदेखी का आरोप
के. कविता ने आरटीसी आंदोलन, पानी की कमी और बिजली कटौती जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि सरकार इन समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल रही है और आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं.

केंद्र के मुद्दों पर भी उठाए सवाल
कविता ने बीआरएस पर यह आरोप भी लगाया कि उसने महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को सही तरीके से नहीं उठाया. उनके अनुसार, इन अहम विषयों पर पार्टी की चुप्पी सवाल खड़े करती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *