Sandalwood Farming Tips: अगर आप भी खेती को पुरानी यादों वाला घिसा-पिटा काम समझते हैं. तो अपनी सोच बदलने के लिए तैयार हो जाइए. चंदन की खेती आज के समय में किसानों के लिए बेहद मुनाफे वाली साबित हो रही है. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आपको रोज-रोज मंडी के चक्कर काटने की टेंशन नहीं होती. बस एक बार सही तरीके से प्लांटेशन कर दीजिए और फिर इसे समय के साथ बढ़ने दीजिए.
जैसे-जैसे पेड़ की उम्र बढ़ती है उसके अंदर का हार्टवुड यानी असली कीमती हिस्सा तैयार होता जाता है. आज का युवा किसान इसे एक रिटायरमेंट प्लान की तरह देख रहा है. जिसमें रिस्क कम और रिवॉर्ड बहुत ज्यादा है. अगर आप अपनी जमीन का सही इस्तेमाल करके खेती से पैसे कमाना चाहते हैं. तो चंदन से बेहतर और कोई ऑप्शन फिलहाल मार्केट में नजर नहीं आता है.
चंदन की खेती से तगड़ा मुनाफा
अगर आप बिना किसी भारी रिस्क के कुछ बड़ा ट्राई करना चाहते हैं. तो चंदन की खेती आपके लिए बढ़िया चॉइस हो सकती है. आजकल के किसान इसे सिर्फ फसल नहीं बल्कि अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक फिक्स डिपाॅडिट मान रहे हैं. चंदन के पेड़ों को बढ़ने में वक्त जरूर लगता है.
लेकिन जब ये बड़े होते हैं तो इनकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में आसमान छूने लगती है. एक पेड़ से मिलने वाला रिटर्न किसी भी रेगुलर जॉब या छोटे-मोटे बिजनेस से कहीं ज्यादा होता है. यही वजह है कि किसान भाई इसकी खेती की ओर रुख कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: किसानों की किस्मत बदल देगी यह स्विस बकरी, 7 लीटर दूध के साथ बना देगी मालामाल
कम मेहनत में करोड़ों कमाई
इस खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको दिन-रात खेत में पसीना बहाने की जरूरत नहीं पड़ती. बस शुरुआती कुछ महीनों में पौधों की सही देखभाल और सुरक्षा का ध्यान रखना होता है. चंदन के साथ आप इंटर-क्रॉपिंग भी कर सकते हैं यानी चंदन के पेड़ों के बीच की खाली जगह में आप सब्जियां या दालें उगाकर एक्स्ट्रा इनकम जनरेट कर सकते हैं.
अब ड्रिप इरिगेशन और स्मार्ट सेंसर्स की मदद से खेती और भी आसान हो गई है. जब आपके पेड़ पूरी तरह तैयार हो जाते हैं तो उनकी लकड़ी और तेल की डिमांड कॉस्मेटिक्स से लेकर दवाइयों तक हर जगह होती है जो आपको मोटा पैसा दिलाती है.
इन जगहों पर भारी डिमांड
दुनिया भर में चंदन के तेल और इसकी लकड़ी की कमी हमेशा बनी रहती है. क्योंकि इसकी सप्लाई डिमांड के मुकाबले बहुत कम है. लग्जरी परफ्यूम ब्रांड्स, आयुर्वेद और इंटरनेशनल ब्यूटी इंडस्ट्री चंदन के लिए कितनी भी बड़ी कीमत चुकाने को तैयार रहती है.
यह भी पढ़ें: मिर्च की खेती ने पलटी किसानों की किस्मत, 20 हजार के निवेश से 2 लाख तक का मुनाफा
